फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Atal Bihari Vajpayee Bone Kalash Yatra concludes at Bateshwar

यहां अटल जी का अस्थि कलश ही नहीं पहुंचेगा बल्कि होगा यात्रा का समापन भी, हैं कई राजनीतिक मायने

Fri, 24 Aug 2018 09:35 AM IST
नमित शुक्ला, अमर उजाला, आगरा
नमित शुक्ला, अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 24 Aug 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee Bone Kalash Yatra concludes at Bateshwar
अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश

भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा को लेकर कार्यक्रम तय किए हैं। उसमें आगरा की भूमिका बड़ी अहम होने वाली है। जिले में न सिर्फ यात्रा के अंतिम पड़ाव में भव्य कार्यक्रम की योजना है बल्कि दीनदयाल धाम की तर्ज पर एक बड़ी शख्सियत का गांव बनाने की तैयारी की जा रही है। ये तैयारी भी अंतिम चरण में है।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की कलश यात्रा निकाली जा रही है। सभी प्रदेश अध्यक्षों को अस्थि कलश सौंप दिए गए हैं। इस यात्रा को एक-दो दिन में आगरा बटेश्वर में आने की चर्चाएं चल रही हैं, पर इन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ने विराम लगा दिया है। यात्रा का पूरा स्वरूप तय कर लिया गया है।
विज्ञापन


पूरे देश में अस्थि कलश यात्रा कार्यक्रम होने के बाद समापन आगरा के बटेश्वर में होगा। बटेश्वर अटल जी का पैतृक गांव है और यहां बड़े आयोजन की योजना है। इस लिहाज से समापन कार्यक्रम के लिए इसी गांव को चुना गया। अस्थि कलश यात्रा के समापन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की मौजूदगी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीनदयाल धाम की तर्ज पर तैयार होगा बटेश्वर

अटल जी के पैतृक गांव बटेश्वर के विकास की भी रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। भाजपा और संघ से जुड़े लोग इस पर काम कर रहे हैं। ये गांव दीनदयाल धाम की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। उनके घर, जंगलात कोठी समेत आसपास की चीजों का संरक्षण करेंगे। ग्रंथालय तैयार होगा। बता दें कि मथुरा के फरह के पास नगला चंद्रभान में दीनदयाल धाम बनाया गया है। यहां हर साल बड़ा आयोजन किया जाता है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता शिरकत करते हैं। इसी तरह के आयोजन भी सोच शामिल है।

राजनीतिक मायनों में भी खास है आगरा

भारतीय जनता पार्टी के लिए आगरा राजनीति की दृष्टि से बहुत खास हो गया है। जिले की सभी 9 विधानसभा सीट बीजेपी की झोली में हैं और दोनों सांसद भी पार्टी से हैं। इस लिहाज से ऐसे कार्यक्रम भाजपा को अपनी जमीन और मजबूत करने के लिए सहारा बन सकते हैं।

खंदौली से गुजरेगी यात्रा

24 अगस्त को अस्थि कलश यात्रा आगरा की सीमा से गुजरेगी। ये लखनऊ एक्सप्रेस-वे से खंदौली पहुंचेगी। यहां यात्रा के दर्शन के लिए भाजपाई मौजूद रहेंगे। ये यात्रा यहां से हाथरस पहुंचेगी। यहां जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम है। हाथरस से सीधे अलीगढ़ पहुंचेगी और रात्रि विश्राम यही होगा।

यात्रा का समापन होगा बटेश्वर में

देशभर में अस्थि कलश यात्रा गुजरने के बाद समापन अटल जी के गांव बटेश्वर में होगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। बटेश्वर को दीनदयाल धाम की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। अस्थि कलश यात्रा 24 अगस्त को खंदौली पहुंचेगी। यहां से हाथरस होते हुए अलीगढ़ पहुंचेगी। खंदौली में यात्रा दर्शन करेंगे।
श्याम भदौरिया, जिला अध्यक्ष, भाजपा  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed