{"_id":"5b76df0c42c792462d133804","slug":"atal-bihari-vajpayee-agra-shikhar-varta-story","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अटल जी ने शिखर वार्ता से बदल दिया आगरा का दर्जा, बना इंटरनेशनल डेस्टिनेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल जी ने शिखर वार्ता से बदल दिया आगरा का दर्जा, बना इंटरनेशनल डेस्टिनेशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 18 Aug 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
आगरा शिखर वार्ता के दौरान की फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहब्बत की निशानी ताजमहल के शहर को दुनिया भर की निगाहों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के एक कदम ने बदल दिया। 15-16 जुलाई 2001 को भारत और पाकिस्तान के बीच होटल जेपी पैलेस में शिखर वार्ता हुई।
आगरा में आजाद भारत के बाद यह पहला शिखर सम्मेलन था। उसके बाद ही आगरा इंटरनेशनल डेस्टीनेशन बन गया, जहां कई महत्वपूर्ण सम्मेलन और सेमीनार लगातार हो रहे हैं।
तत्कालीन पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के साथ अटल बिहारी वाजपेयी की आगरा शिखर वार्ता बेशक फेल रही, लेकिन इसने आगरा का दर्जा पूरी दुनिया की निगाहों में बढ़ा दिया। इंटरनेशनल इवेंट के लिए आगरा पहली पसंद बन गया।

होटल जेपी पैलेस के वाइस प्रेसीडेंट रहे राजीव नारायण के मुताबिक शिखर वार्ता के बाद पर्यटन को बढ़ावा मिला और आगरा के होटलों को इंटरनेशनल इवेंट के लिए चुना जाने लगा। शिखर वार्ता के लिए शहर में काफी विकास कार्य और सफाई हुई, जिसका असर पर्यटकों पर पड़ा।
शिखर वार्ता में आगरा में ये हुआ नया
पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने शिखर वार्ता के बाद अपनी पत्नी सबा मुशर्रफ के साथ ताजमहल देखा था। उसके लिए ताज में बीएचईएल द्वारा इंदौर में बनाई गई वातानुकूलित बैटरी बस पहली बार लाई गई।
जिस मार्ग से मुशर्रफ गुजरे, उस क्षेत्र के सभी मकानों, इमारतों को एक ही रंग में रंगा गया। माल रोड की इमारतों को सफेद रंग में और ताजगंज, फतेहाबाद रोड को स्टोन कलर दिया गया।

तत्कालीन पाक राष्ट्रपति अमर विलास होटल के कोहिनूर सुईट में ठहरे थे, उसकी मांग इस दौरे के बाद बढ़ गई और होटल ने पहली बार चांदी की कटलरी का प्रयोग किया। ताज पूर्वी गेट पर शिल्पग्राम में लाउंज को तैयार किया गया। नालबंद चौराहे पर निर्माणाधीन पुलिया को मुशर्रफ दौरे से पहले ही तैयार कर शुरू कर दिया गया।
ताजमहल से हटाई गई थी पाड़
अटल और मुशर्रफ के बीच शिखर वार्ता के बाद पत्नी के साथ पाक राष्ट्रपति तब ताजमहल का दीदार करने गए थे। ताज की मरम्मत के लिए लगाई गई पाड़ को मुशर्रफ के दौरे के लिए हटाया गया, जिससे वह पत्नी के साथ ताज को निहार सकें। उन्हें कोई दाग नजर न आए।
ताजमहल में शाहजहां और मुमताज की भूमिगत असली कब्रें मुशर्रफ और सबा को दिखाई गई थीं, जबकि वीवीआईपी मेहमानों को ऊपर की प्रतिकृति ही दिखाई जाती रहीं हैं। आगरा किला में शीशमहल को खोलकर साफ किया गया और एत्माद्दौला पर मखमली शू कवर शुरू कराए गए थे।