फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   astrology news agra

कुछ ही दिन बाद उदय हो रहे शनि देव, इन 8 राशियों पर बरसने वाली है कृपा

Sat, 06 Jan 2018 10:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 06 Jan 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
astrology news agra
राशि
शनि ग्रह नौ जनवरी को उदय हो जाएगा। ज्योतिषियों का कहना है कि इसके साथ ही लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर खुल जाएंगे। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। शनि ग्रह 15 दिसंबर 2018 तक उदय रहेगा। 
विज्ञापन


प्रमुख रूप से चमड़ा, तेल, पेट्रो पदार्थों का व्यापार बढ़ेगा। आठ राशियों के लिए यह शुभ फलदायक रहेगा। हालांकि शनि की उदय तिथि को लेकर ज्योतिषियों के बीच मतभेद भी है। कुछ ज्योतिषी मान रहे हैं शनि का उदय सात जनवरी को होगा। 
विज्ञापन


कानपुर के ज्योतिषाचार्य डॉ. आदित्य पांडेय के मुताबिक शनि ग्रह जब सूर्य के अत्यधिक निकट यानी 16 डिग्री से कम दूरी पर होता है, तब उसे अस्त माना जाता है। इससे ऊपर की स्थिति में शनि ग्रह का उदय माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

astrology news agra
राश‌िचक्र
चार दिसंबर 2017 से शनि अस्त था। इसका ही प्रभाव है कि शीतलहर बढ़ रही है। व्यापार में भी ठहराव चल रहा है। अब शनि ग्रह आठ जनवरी 2018 की रात 7:50 बजे पर उदय हो जाएगा, लेकिन इसको नौ जनवरी की सुबह से उदय माना जाएगा। 

ज्योतिषाचार्य सत्येंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि शनि के उदय होने पर वर्ष भर व्यापार में बढ़ोतरी होगी। शनि को खुश करने के लिए हनुमान जी की उपासना करें। यदि न कर सकें तो प्रत्येक शनिवार को पीपल के पेड़ का स्पर्श कर उसे प्रणाम करें। ऐसा करने पर शनिदेव प्रसन्न होते हैं। 

उधर गंजडुंडवारा (कासगंज) निवासी सुमित के. विजय वर्गीज बताते हैं कि शनि का उदय सात जनवरी को होगा। जयपुर हाउस निवासी ज्योतिषाचार्य डा. हरिकृष्ण पाराशर एवं भागवत किंकर डॉ. हरिगोपाल शास्त्री के मुताबिक शनि का उदय सात जनवरी को ही होगा। 

ये ग्रह नहीं होते अस्त

astrology news agra
राश‌िचक्र
कोई भी ग्रह जब सूर्य से 16 डिग्री से कम दूरी पर आता है तो वह अस्त माना जाता है। सिर्फ चंद्रमा, राहु और केतु तीन ऐसे ग्रह हैं, जो कभी अस्त नहीं होते है। इनके अलावा सभी ग्रह अस्त होते हैं।

शनि के उदय का राशियों पर प्रभाव

मेष- शत्रुता में वृद्धि, धन की हानि

वृष- आय में बढ़ोत्तरी, परिवार में खुशहाली

मिथुन- पत्नी को कष्ट, पारिवारिक मनमुटाव

कर्क- आय के नये स्रोत, स्थान परिवर्तन से लाभ

सिंह- माता-पिता से मतभेद, धन हानि

कन्या- पदोन्नति, नौकरी या व्यापार में बदलाव

तुला- आमदनी में बढ़ोतरी, अकस्मात लाभ

वृश्चिक- सट्टा आदि से हानि, पारिवारिक तनाव

धनु- आमदनी में बढ़ोतरी, यात्रा से लाभ

मकर- अकस्मात लाभ, कानूनी मामलों में सफलता

कुंभ- आय के नये स्रोत, पुराने विवादों से छुटकारा

मीन- अध्ययन में रुचि, आध्यात्मिक रुझान बढे़गा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed