फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Asthma attack patients increase due to change in weather

Health News: माैसम में बदलाव से दिक्कत...खांस-खांस कर बुरा हाल, बलगम में आ रहा खून; बच्चे निमोनिया के शिकार

Sun, 26 Oct 2025 03:38 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 26 Oct 2025 03:38 PM IST
सार

माैसम में बदलाव और हवा में प्रदूषण के चलते लोगों की सेहत बिगड़ रही है। सांस रोगियों को अधिक दिक्कत हो रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती तक करना पड़ रहा है। बच्चे भी निमोनिया के शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन
Asthma attack patients increase due to change in weather
एसएन मेडिकल काॅलेज में भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदलते मौसम और हवा में धूल-धुआं से सांस और अस्थमा मरीजों की हालत खराब हो रही है। खांस-खांस कर बुरा हाल हो गया है। बलगम में खून भी आ रहा है। अस्थमा का अटैक भी पड़ रहा है। बच्चों में निमोनिया बढ़ गया है। शनिवार को एसएन मेडिकल कॉलेज के वक्ष एवं क्षय रोग विभाग में अस्थमा अटैक के 5 और इमरजेंसी में निमोनिया के 7 मरीज भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन


वक्ष एवं क्षय रोग विभागाध्यक्ष डाॅ. संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार को सांस उखड़ने पर अस्थमा अटैक के 5 मरीज इमरजेंसी में आए। इनको हाई ऑक्सीजन पर रखा गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर है। ओपीडी में 231 मरीज आए। इनमें से 31 मरीज फॉलोअप वाले और 200 नए मरीज थे। इनको सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी होना, घबराहट और पसीना आने की परेशानी बताई। कई ऐसे मरीज थे, जिन्होंने धूल-धुआं के संपर्क में आने के बाद तकलीफ होने की बात कही। मरीजों को दवाओं की डोज बढ़ाने के साथ धूल-धुआं से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


बाल रोग विभाग के डॉ. नीरज यादव ने बताया कि दिवाली के बाद से निमोनिया के मरीज तेजी से बढ़े हैं। नलिकाओं में धूल-धुआं और अन्य तत्व जाने से संक्रमण हो रहा है। तेज बुखार, खांसी, गले में खराश और पसली चल रही है। अस्थमा पीड़ित बच्चों को सांस लेने में तकलीफ भी मिल रही है। ओपीडी में 180 मरीज आए, इनमें से 70 बच्चों को यही परेशानी मिली। इमरजेंसी में 7 बच्चे भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed