फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   asthi visharjan

अस्थि विसर्जन के लिए डीएम ने जारी की गाइडलाइन

Thu, 28 May 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
asthi visharjan
कासगंज। तीर्थनगरी सोरों में अस्थि विसर्जन की अनुमति राज्य सरकार के जारी करने के बाद डीएम सीपी सिंह एवं एसपी सुशील घुले ने बैठक करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सोरों नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि मेला ग्राउंड में कैंप लगाकर अस्थि विसर्जन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का एवं उनके वाहनों का ब्यौरा अंकित किया जाएगा। आगमन और प्रस्थान का समय भी होगा।
विज्ञापन

हरिपदी के घाट पर सामाजिक दूरी के अनुसार गोले बनाए जाएंगे। श्रद्धालुओं के रात्रि प्रवास की अनुमति नहीं होगी। श्रद्धालु हरिपदी घाट के अलावा अन्य स्थानों पर नहीं घूम संकेंगे। मेडिकल कैंप में हर व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। इसका ब्यौरा भी अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन

चार चार घंटे के अंतराल पर हरिपदी के घाट व मेलाग्राउंड को सैनिटाइज कराया जाएगा। मेला ग्राउंड में कूड़ेदान रखे जाएंगे इनकी दो बार सफाई होगी। श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था आवश्यक है। एसपी ने कहा कि धार्मिक स्थल पर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी कोतवाली पुलिस की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरोहित भी रखेंगे ब्यौरा
तीर्थपुरोहित अपने यहां आने वाले यजमानों का पूरा ब्यौरा रखेंगे। इसमें ई-पास का विवरण भी अंकित होगा। यजमानों की सूचना नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को दी जाएगी। सभी मास्क और हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करेंगे। अस्थि विसर्जन के अलावा अन्य किसी तरह का अनुष्ठान में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed