फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   last date of application for admission in RBS college agra

आरबीएस कॉलेज ने अंतिम तिथि बढ़ाई, प्रवेश के लिए 5 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

Wed, 03 Jul 2019 06:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Jul 2019 06:42 AM IST
विज्ञापन
last date of application for admission  in RBS college agra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के राजा बलवंत सिंह (आरबीएस) कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं पांच जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज प्रशासन ने अंतिम तिथि बढ़ा दी है। आवेदन से पहले छात्र छात्राओं को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की वेबसाइट dbrau.org.in पर वेब रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। 
विज्ञापन


कॉलेज में स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी कृषि, बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रम संचालित हैं। बीएससी कृषि के लिए विश्वविद्यालय स्तर से आवेदन स्वीकार किए गए। प्रवेश परीक्षा कराई गई। विवि स्तर से ही छात्र-छात्राओं का आवंटन होगा। बाकी सभी पाठ्यक्रमों में कॉलेज स्तर पर आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन फार्म की कीमत 252 रुपये है। 
विज्ञापन


आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यदुवीर सिंह चौहान ने बताया कि पांच जुलाई आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि है। इसके बाद विद्यार्थियों को मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मेरिट के आधार पर होगा प्रवेश

कॉलेज में मेरिट के आधार पर छात्र-छात्राओं का प्रवेश होगा। 15 जुलाई से काउंसलिंग कराई जाएगी। प्राचार्य के मुताबिक बीकॉम में प्रवेश के लिए सर्वाधिक मारामारी है। बीकॉम के अलावा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों बीबीए और बीसीए में भी अच्छी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। 
 
पाठ्यक्रम सीटें
बीए 630
बीकॉम  210
बीएससी 420
बीएससी कृषि  140
बीबीए  90
बीसीए 60 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed