फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Assistant Development Officer Panchayat Bevar's salary stopped

Agra News: सहायक विकास अधिकारी पंचायत बेवर का वेतन रोका

Tue, 16 Jul 2024 06:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 16 Jul 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
Assistant Development Officer Panchayat Bevar's salary stopped
सहायक विकास अधिकारी पंचायत बेवर का वेतन रोका
विज्ञापन

-जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा की। बैठक से अनुपस्थित सहायक विकास अधिकारी पंचायत बेवर का वेतन रोककर कारण बताओ नोटिस दिया है। जिला दुग्ध अधिकारी का स्पष्टीकरण लेने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के आवेदन पत्रों के निस्तारण, प्रधानमंत्री कुसुम योजना में सोलर पंप स्थापना की खराब प्रगति पर उप कृषि निदेशक को चेतावनी जारी की है।
उन्होंने कहा कि जिला कृषि अधिकारी लंबित आवेदन पत्रों के निस्तारण में सहयोग कर प्रगति सुधारें। कृषि विभाग के अधिकारी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्राप्त दावों का प्राथमिकता पर भुगतान कराएं। कृषि रक्षा रसायन, कृषि यंत्रों पर मिलने वाली अनुदान की राशि तत्काल पात्र किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाए।
विज्ञापन

डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि खराब ट्रांसफॉर्मर प्राथमिकता पर बदले जाएं। शहरी-ग्रामीण क्षेत्र में निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। विद्युत बिल सुधार से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता पर निपटाएं। संचालित गोशालाओं में कम से कम एक एक सोलर लाइट की स्थापना का प्रस्ताव तैयार कर प्राथमिकता पर सोलर लाइट की स्थापना कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि आवास योजना में लाभान्वित किए गए कई लाभार्थियों द्वारा आवास निर्माण प्रारंभ नहीं किया है या आवास अधूरे हैं। सभी खंड विकास अधिकारी मौके पर जाकर स्थिति देखकर लाभार्थी का स्वयं सत्यापन करें। सत्यापन के दौरान यदि कोई लाभार्थी अपात्र पाया जाए तो उसका आवंटन निरस्त कर धनराशि की वसूली की जाए। अपात्र का चयन करने वालों को चिन्हित कर उसके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए।

मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम शौकत अली, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. मदनलाल, उप कृषि निदेशक एनके त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी क्यामुद्दीन अंसारी, समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed