फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Assistance received to traders who died due to Corona epidemic - Dr. Sumant

कोरोना महामारी से मरने वाले व्यापारियों को मिले सहायता राशि-डॉ. सुमंत

Wed, 05 May 2021 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Assistance received to traders who died due to Corona epidemic - Dr. Sumant
मैनपुरी। कोरोना महामारी को लेकर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर जरूरी व्यवस्थाएं कराने की मांग की। साथ ही कहा कि कोरोना महामारी से मरने वाले व्यापारियों को सहायता राशि दी जाए।
विज्ञापन

व्यापारी नेता ने प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग है कि व्यापारियों व कार्यरत कर्मचारियों को टीकाकरण की अविलंब अलग से व्यवस्था की जाए। जिले में टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन नहीं हैं ऐसे में दूसरा डोज समय से नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में न तो बेड है न हीं दवाइयां और न ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था है। यहां तक कि शवों को ढोने के लिए एंबुलेंस भी समय से नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस महामारी को रोकने का सबसे सशक्त माध्यम टीकाकरण अभियान है। सरकार को इस विषय पर ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मांग की कि कोरोना महामारी के दौरान मरने वाले मृतक व्यापारियों के परिवार को जो जीएसटी में पंजीकृत हैं, उनको बीस लाख रुपये की धनराशि तथा जो पंजीकृत नहीं हैं लेकिन उनके पास कॉमर्शियल कनेक्शन व श्रम विभाग में पंजीकृत व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं को दस लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिलाई जाए। ये भी सुनिश्चित किया जाए कि जो छोटे, मध्यम व मझोले व्यापारियों को पुलिस न परेशान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed