फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Assigned responsibility for Sirsaganj rally

सिरसागंज रैली के लिए जिम्मेदारी सौंपी

Sun, 26 Dec 2021 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Assigned responsibility for Sirsaganj rally
मैनपुरी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 28 दिसंबर को सिरसागंज के गिरधारी इंटर कॉलेज में शक्ति संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगी। राष्ट्रीय महासचिव के कार्यक्रम के लिए जिले के पदाधिकारियों को प्रदेशीय पदाधिकारियों द्वारा जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन

लड़की हूं लड़ सकती हूं के तहत कांग्रेस ने शक्ति संवाद कार्यक्रम शुरू किए हैं। जिसके तहत फिरोजाबाद के कस्बा सिरसागंज में 28 दिसंबर को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का कार्यक्रम तय हुआ है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान, प्रदेश सचिव मोहम्मद राशिद ने जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक करके सिरसागंज रैली के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जो प्रतिज्ञाएं ली हैं उनको सरकार बनने पर पूरा करने के संबंध में पदाधिकारी लोगों से संपर्क करके उनको जागरूक कर रहे हैं। जिले से पांच हजार से अधिक कार्यकर्ताओं का सिरसागंज पहुंचने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed