{"_id":"5a64b14c4f1c1b6d268b5a1c","slug":"assault-during-funeral-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिता पर रखा था शव, दूसरी ओर इस बात को लेकर हो गया बवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिता पर रखा था शव, दूसरी ओर इस बात को लेकर हो गया बवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अजीतगंज (मैनपुरी)
Updated Sun, 21 Jan 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में कई हुए जख्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव दिवलपुर में रविवार को श्मशान घाट पर शव जलाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले।
मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस और यूपी 100 मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
दिवलपुर में रविवार दोपहर सूरज सिंह (70) की कैंसर से मौत हो गई थी। दोपहर करीब एक बजे अंतिम संस्कार के लिए भाई विश्राम सिंह परिवारीजनों और ग्रामीणों के साथ शव को श्मशान घाट पर लेकर पहुंचे।

श्मशान पर शव पहुंचे ही विपक्षी रामलखन और सत्यराम के पक्ष के लोग आ गए और जमीन को अपना बताते हुए अंतिम संस्कार न करने की बात कही।
दूसरे पक्ष ने श्मशान घाट की जमीन अपनी बताते हुए अंतिम संस्कार की क्रिया शुरू की तो झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे।
मारपीट में विश्राम सिंह पक्ष के जंगबहादुर, शिवप्रसाद और पवन, रामलखन पक्ष के सत्यवीर, रामू, मंगली लाल, घनश्याम और रामलखन भी घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह ने बताया कि जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।