फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Assam Rifle soldier Satyaprakash cremated with military honors in his native village in agra

आगरा के लाल का हुआ अंतिम संस्कार: दिवाली के दिन सैन्य सम्मान के साथ जवान को दी गई अंतिम विदाई; हर आंख हुईं नम

Mon, 13 Nov 2023 07:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 13 Nov 2023 07:21 PM IST
सार

आगरा के रहने वाले जवान सत्यप्रकाश की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। दिवाली के दिन उनके पैतृक गांव दिघरौता में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
Assam Rifle soldier Satyaprakash cremated with military honors in his native village in agra
जवान सत्यप्रकाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कागारौल थाना क्षेत्र के दिघरौता गांव निवासी जवान सत्यप्रकाश का ड्यूटी के दौरान पेट दर्द होने लगा था। तबीयत बिगड़ने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी 10 नवंबर को मृत्यु हो गयी। जवान का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचया गया। रविवार को उनके पैतृक गांव दिघरौता में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन

      
दिगरौता निवासी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई सत्यप्रकाश सिंह असम राइफल की 29वीं बटालियन में अगरतला में तैनात थे। सत्यप्रकाश ने नौ नवंबर को फोन पर पेट में अचानक दर्द होने की बात बताई थी। इसके बाद उनको वहीं आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सत्यप्रकाश की 10 नवंबर को अचानक ज्यादा तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गयी। परिजनों को इसकी फोन पर सूचना दी गयी तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन


12 नवंबर को जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। मां रेशमा, पत्नी पिंकी देवी, बेटा आजाद और बेटी पाखी तथा बड़े भाई यादव का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जवान के पार्थिव शरीर का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि मृतक जवान के इकलौते बेटे आजाद (9) ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed