फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Asra Colony housing also dilapidated, people frightened

Agra News: आसरा कॉलोनी आवास भी जर्जर, लोग भयभीत

Sat, 28 Jun 2025 01:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 28 Jun 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Asra Colony housing also dilapidated, people frightened
सोरोंजी में बदरिया मार्ग पर बनाई गई आसरा आवासीय कालोनी में जर्जर दीवार को दिखाती महिला ।
सोरोंजी। बदरिया बाईपास पर 256 आवासों वाली आसरा कॉलोनी भ्रष्टाचार का नायाब नमूना है। यह कॉलोनी पांच साल पहले बनकर तैयार हुई। सीएनडीएस संस्था ने इसका निर्माण कराया। इस कॉलोनी में बना ओवरहेड टैंक बुधवार की रात ढह गया था। घटना से चार दिन पहले ही उसमें पानी भरा गया था। इस पूरी आसरा योजना में भ्रष्टाचार सिर्फ पानी की टंकी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके आवास भी भ्रष्टाचार की साफ गवाही दे रहे हैं। यहां स्थित आवासों में रहने वाले लोग बेहद गरीब हैं। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आवासों की हालत भी खराब है। दीवारों और छतों का प्लास्टर उखड़ गया है। बाथरूम में आधे-अधूरे टाइल्स लगी हैं। बारिश में छत से पानी टपकता है। खराब गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग होने से जगह-जगह आवास पांच साल में ही जर्जर हो गए हैं। इनमें रहने वाली कमलेश, मेहराज, सावित्री, चंद्रवती, हरदेवी आदि का कहना है कि आवास बेहद खराब स्थिति में हैं। इनकी मरम्मत पर पैसा खर्च करना पड़ रहा है। वर्तमान में 141 आवासों में लोग रह रहे हैं। ओवरहेड टैंक ढहने के बाद लोगों को खुद के साथ अनहोनी होने की आशंका सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed