फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ASP made students aware of traffic rules in police ki pathshala in etah

पुलिस की पाठशाला: यातायात नियमों का करें पालन, अनमोल है जीवन, एएसपी ने किया छात्र-छात्राओं को जागरुक

Fri, 23 Dec 2022 08:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Dec 2022 08:34 PM IST
सार

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में एएसपी क्राइम ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही नियमों का पालन करने के लिए उन्हें जागरूक किया। 

विज्ञापन
ASP made students aware of traffic rules in police ki pathshala in etah
छात्र-छात्राओं को जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के अरुणा नगर स्थित श्रीराम बाल भारती इंटर कॉलेज में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें एएसपी क्राइम विनोद कुमार पांडेय ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना कितना जरूरी है, यह बात उन लोगों से पूछिए जिनके स्वजन हादसों में जान खो चुके हैं। नियमों का पालन करने से खुद के साथ ही दूसरों को भी बचाया जा सकता है। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना कभी न भूलें। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं बालिग होने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए, तभी वाहन चलाएं। बालिग होने पर यातायात की जानकारी भी हो जाती है और वाहन चलाने में सक्षम होने पर हड़बड़ाहट कम होती है। इससे हादसे होने की गुंजाइश नहीं रहती। सबसे ज्यादा मौतें सड़क हादसों में होती हैं और लोग घायल होते हैं। वर्ष में करीब डेढ़ लाख लोगों की जान चली जाती है। ऐसे परिवारों का आर्थिक नुकसान भी काफी होता है। पुलिस की पाठशाला में कॉलेज के प्रधानाचार्य दुर्गेश सिंह, संजीव कुमार, विमलेश कुमार, रामसेवक यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

ASP made students aware of traffic rules in police ki pathshala in etah
गार्गी यादव और शिवानी यादव - फोटो : अमर उजाला

छात्राएं बोलीं- नियमों का करेंगे पालन 

छात्रा शिवानी शाक्य ने कहा कि यातायात नियमों के प्रति पुलिस अधिकारियों ने काफी अच्छे से समझाया है। नियमों का पालन करने से हादसों को टाला जा सकता है। यह बात अन्य लोगों को भी बताएंगे व समझाएंगे। छात्रा गार्गी यादव ने कहा कि पुलिस की पाठशाला में बहुत अच्छा लगा और काफी जानकारी भी हुई है। इसका भविष्य में पालन भी करेंगे। 

रैली निकाल किया जागरूक

विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत इसौली-जलेसर मार्ग स्थित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने स्टूडेंट-पुलिस कैडेट प्रोग्राम के तहत यातायात जागरूकता रैली निकाली। शुभारंभ मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल राखी देवी ने किया। स्कूल से शुरू होकर रैली इसौली चौराहे पर पहुंची। जहां प्रिंसिपल ने चौराहे पर नुक्कड़ सभा कर यातायात नियमों के लिए लोगों को जागरूक किया। बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलाने को कहा। कविता सिंह, स्वर्ण लता सिंह, शिवानी वर्मा, अलका जादौन, प्रदीप कुमार, अरविंद कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed