फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ASP distributed helmets under traffic month

Agra News: यातायात माह के तहत एएसपी ने बांटे हेलमेट

Fri, 29 Nov 2024 05:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 05:48 PM IST
विज्ञापन
ASP distributed helmets under traffic month
- कहा, यात्रा के दौरान हमेशा करें प्रयोग, नशे में नहीं चलाएं वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। हेलमेट आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। बाइक या अन्य कोई दो पहिया वाहन चलाने के दौरान इसका प्रयोग करें ताकि किसी हादसे के समय जान को खतरा कम हो। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर राहुल मिठास ने ईशन नदी पुल पर बाइक चालकों हेलमेट का वितरण करते हुए लोगों को जागरूक करते हुए यह बातें कहीं।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने एक छात्र को हेलमेट देते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। नियम पालन करना और कराना भी आपकी जिम्मेदारी है। जो हेलमेट आपको दिया गया है, उसका यात्रा के दौरान हमेशा ही प्रयोग करें। अपने संबोधन में कहा कि रोजाना सड़क हादसों में कई लोग बेवजह अपनी जान गंवाते हैं। वह खुद तो इस दुनिया से चले जाते हैं लेकिन अपने पीछे परिवार व अन्य लोगों को कभी न भूलने वाला दर्द दे जाते हैं। इसलिए अपना और अपनों का ख्याल रखें। जिस तरह प्रतिदिन सोना, जागना, खाना खाना दैनिक प्रक्रिया में शामिल है। उसी तरह से यातायात नियम पालन को भी दिनचर्या में शामिल करें। सभी लोग यातायात नियमों का पालन करेंगे तो निश्चित तौर पर सड़क हादसों की कमी आएगी। इस मौके पर यातायात प्रभारी प्रदीप सेंगर, टीएसआई लाखन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed