फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Asmita Pahal becomes the winner of Khelo India Table Tennis Under-15

Agra News: पहल बनीं अस्मिता खेलो इंडिया टेबल टेनिस अंडर-15 की विजेता

Wed, 29 Apr 2026 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Asmita Pahal becomes the winner of Khelo India Table Tennis Under-15
अस्मिता खेलो इंडिया टेबल टेनिस अंडर-15 की विजेता
आगरा। महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अस्मिता खेलो इंडिया टेबल टेनिस प्रतियोगिता एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार का हुई। आयोजन सचिव संजय गौतम ने बताया कि प्रतियोगिता अंडर-15, अंडर-19 एवं ओपन वर्ग में आयोजित की गई, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने किया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे
अंडर-15 (बालिका एकल)
पहल गुप्ता (डीपीएस स्कूल) विजेता रहीं, जबकि इनाया फातिमा (जीपीएस पब्लिक स्कूल) उपविजेता रहीं।

अंडर-19 (गर्ल्स एकल)
अंकिशा मिश्रा (एसआरसीएस स्कूल) ने खिताब अपने नाम किया, जबकि आस्था सिंह (सेंट एंथोनी) द्वितीय स्थान पर रहीं।

ओपन वर्ग (महिला एकल):
सुहानी अग्रवाल (सीआरसी) विजेता रहीं, जबकि उर्वी सिंह ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया।

अंडर-15 डबल्स
पहल गुप्ता एवं वेदांशी पोद्दार की जोड़ी विजेता रही, जबकि सानवी और श्रेया गुप्ता उपविजेता रहीं।

अंडर-19 डबल्स
इनाया फातिमा और कनिष्क (जीपीएस यूनिट-1) विजेता रहे, जबकि इलाक्षी व आराध्या (जीपीएस यूनिट-2) उपविजेता रहे।

महिला डबल्स
सुहानी अग्रवाल और उर्वी सिंह की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आगरा जिला ओलंपिक संघ का विशेष सहयोग रहा। निर्णायक मंडल में वेद यादव, वंश सिंह, रितिक कुमार एवं रितेश कुमार शामिल रहे। इस दौरान उमेश अग्रवाल, हरि सिंह यादव (अध्यक्ष, जिला ओलंपिक संघ), आगरा जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की सचिव डॉ. अलका शर्मा, जुनैद सलीम, हिमांशु अग्रवाल, विशाल कनौजिया एवं प्रशांत शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed