{"_id":"f4916d8bdbacd33556328add47359249","slug":"asked-the-young-man-killed-by-the-current-salary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पगार मांगी तो करंट लगाकर युवक को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पगार मांगी तो करंट लगाकर युवक को मार डाला
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 23 Mar 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिनाहट में पगार मांगने पर हुए विवाद में कारखाना मालिक ने श्रमिक की पिटाई की और करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी। गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। बवाल बढ़ने पर पुलिस ने कारखाना मालिक और उसके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
पिनाहट के मार मोहल्ला निवासी ऋषभ (18) पुत्र अर्जुन सिंह कस्बे में आगरा रोड स्थित कृषि यंत्र बनाने का कारखाना गणेश बखर में मिस्त्री था। शुक्रवार को ऋषभ कैला देवी का दर्शन करके घर लौटा था। कारखाना मालिक पर उसकी तीन माह की पगार 18 हजार रुपये बकाया थी। वह शनिवार की सुबह तकरीबन दस बजे घरवालों से कहकर गया था कि आज पगार लेकर आएगा। शाम तक वह घर नहीं लौटा तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की। रात में कारखाने में ही ऋषभ का शव पड़ा मिला। पीठ पर करंट लगाने और शरीर पर चोटों के निशान थे। अर्जुन सिंह ने कारखाना मालिक बलवीर और उनके पुत्र गौरव पर हत्या का आरोप लगाते हुए पिनाहट थाने में तहरीर दी। उनका आरोप था कि तनख्वाह मांगने पर बेटे का कारखाना स्वामी से विवाद हुआ था। रविवार सुबह तक मामला दर्ज न होने पर परिवारीजन और बस्ती के लोगोें ने थाने का घेराव किया। बवाल बढ़ने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।