फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Asked for details of registration fees in class 9th and 11th

Agra News: 9वीं और 11 कक्षा में पंजीकरण शुल्क का ब्योरा मांगा

Sun, 12 May 2024 03:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 12 May 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Asked for details of registration fees in class 9th and 11th
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद से कक्षा 9 व 11 में लिए जाने वाले पंजीकरण शुल्क का हिसाब देने से विद्यालय कतरा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जमा किए गए 3 साल के शुल्क का सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। इस निर्देश के बाद से विभाग व विद्यालयों में हलचल मच गई है। जिले में 269 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में कक्षा 9 एवं 11 में शिक्षारत छात्र-छात्राओं का बोर्ड परीक्षा से पहले पंजीकरण होता है। पंजीकरण के लिए 50 रुपये शुल्क छात्र से लिया जाता है, इसमें से 40 रुपये परिषद को भेजे जाते हैं, जबकि 10 रुपये विद्यालय को अपने लिए रखने होते हैं। परिषद ने 3 साल में जमा की धनराशि का हिसाब मांगा, लेकिन विद्यालयों ने अभी तक हिसाब नहीं दिया। इस पर माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने नाराजगी जाहिर की है। सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षक को तीन साल में जमा की गई धनराशि का कोषागार से सत्यापन कराकर सूचना प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed