फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ask U-DISE number before enrolling your child.

Agra News: बच्चे का दाखिला कराने से पहले पूछ लें यू-डायस नंबर

Fri, 26 Apr 2024 01:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 26 Apr 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ask U-DISE number before enrolling your child.
कासगंज। जिले में बिना मान्यता के भी तमाम स्कूल चल रहे हैं। बच्चे का दाखिला कराने से पहले स्कूल का यू डायस नंबर अवश्य पूछ लें। स्कूल के फर्जी होने पर बच्चे का भविष्य प्रभावित हो सकता है। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों के लिए यू -डायस नंबर जारी कर रखे हैं।
विज्ञापन

स्कूलों के फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने के लिए यू-डायस पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल पर कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों का ब्यौरा अंकित किया गया है। जो स्कूल इस पोर्टल पर पंजीकृत हैं उनके लिए एक यू- डायस नंबर भी जारी किया गया है। यह नंबर इस स्कूल की पहचान है।
विज्ञापन

पोर्टल पर पंजीकृत स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का विवरण भी इसी पोर्टल पर अपलोड होता है। जिस बच्चे का विवरण पोर्टल पर अपलोड हो जाएगा उसके लिए एक पर्सनल एजुकेशन नंबर जारी होता है। यह नंबर बच्चे की पहचान होती है। जब बच्चा स्कूल की पढ़ाई पूरी कर लेता है तो उसकी टीसी पर स्कूल का यू-डायस नंबर तथा बच्चे का पेन नंबर अंकित किया जाता है। इसी के आधार पर बच्चे का दूसरे स्कूल में प्रवेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने यू- डायस नंबर व पेन नंबर के बिना प्रवेश पर रोक लगा दी है। ऐसे में बिना यू- डायस नंबर के स्कूल में प्रवेश कराने पर बाद में पछताना पड़ सकता है। सभी स्कूलों के लिए यू-डायस नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए अभिभावक अपने बच्चे का स्कूल में प्रवेश कराते समय यू-डायस नंबर अवश्य जानकारी कर लें। बिना यू-डायस नंबर के स्कूल फर्जी माना जाएगा-राजीव यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed