फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ASI team started investigation of idols found in the excavation premises of Dargah in etah

एटा दरगाह प्रकरणः खोदाई में मिलीं देव प्रतिमाओं की जांच शुरू, एएसआई पता लगाएगी इनकी प्राचीनता

Wed, 20 Apr 2022 03:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Apr 2022 03:02 PM IST
सार

एटा के कस्बा जलेसर स्थित बड़े मियां दरगाह परिसर की खोदाई में हनुमानजी और शनिदेव की मूर्तियां मिली थीं। इसे लेकर भाजपा विधायक ने यहां मंदिर होने का दावा किया था।  

विज्ञापन
ASI team started investigation of idols found in the excavation premises of Dargah in etah
एएसआई की टीम ने मूर्तियों की नापतौल की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के कस्बा जलेसर की बड़े मियां दरगाह पहुंचकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने बुधवार को सर्वे किया। खोदाई वाली जगह को खंगाला। करीब एक घंटे तक रुकी तीन सदस्यीय टीम ने यहां खोदाई में निकलीं प्रतिमाओं की नापजोख की।  खोदाई वाले स्थान पर गहराई और मिट्टी की परतों का विश्लेषण किया और फोटो लिए। इस पर अध्ययन कर टीम हफ्ते भर में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

विज्ञापन


बड़े मियां की दरगाह समिति के वित्तीय विवादों में आने के बाद प्रशासन ने इस दरगाह की व्यवस्थाएं अपने हाथ में ले ली हैं। जात करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दरगाह के बाहर की ओर पुलिस चौकी निर्माण के लिए 15 अप्रैल को नींव खोदाई कराई जा रही थी। इसी दौरान वहां खोदाई में हनुमान जी और शनिदेव की पत्थर की प्रतिमाएं निकलीं। जिन्हें दरगाह के एक विश्राम स्थल में रखवा दिया गया। इनकी भी पूजा-अर्चना की जा रही है। 

विज्ञापन

क्षेत्रीय लोग कर रहे मंदिर का दावा 

क्षेत्रीय लोगों का दावा है कि पूर्व में यहां शनिदेव मंदिर था। प्रतिमाएं मिट्टी में दबाकर अतिक्रमण कर लिया गया। इस पर डीएम ने मूर्तियों की स्थिति पता करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को पत्र भेजा। इस आधार पर बुधवार दोपहर को आगरा से एएसआई उपाधीक्षक सुनीता तेवतिया, सहायक अधीक्षक नीरज वर्मा और संरक्षण सहायक अंकिम नामदेव पहुंचे। तहसील से एसडीएम जलेसर अलंकार अग्निहोत्री को साथ लेकर दरगाह स्थल पर पहुंचे। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर भी वहां पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने सबसे पहले खोदाई में मूर्तियां मिलने वाले स्थान की पड़ताल की। सदस्यों ने गड्ढे में नीचे उतरकर मिट्टी को हटाते हुए परतें देखीं। साथ ही इसके फोटो लिए। दरगाह से इसकी दूरी नापी। इसके बाद पास के एक खेत में टीम पहुंची। करीब 20 फुट दूरी पर स्थित यह खेत दरगाह और खोदाई स्थल से कितना नीचा है, इसकी जांच की। 

इससे पता लग सकेगा कि दरगाह पर मिट्टी की कितनी परतों से ऊंचाई हुई है। सबसे बाद में टीम निकली हुई मूर्तियों को देखने पहुंची। पैमाने से इनकी हर कोण से नाप ली। मौजूद ग्राम प्रधान व अन्य लोगों से पूछा कि कितनी बार मूर्ति पर चोला चढ़ाया है? मूर्तियों के फोटो भी लिए। पड़ताल पूरी कर करीब 1.50 बजे टीम आगरा के लिए रवाना हो गई।

बनवाई जाएगी ढाई फीट की दीवार

ग्राम प्रधान शीलेंद्र सिंह ने बताया कि मूर्तियों की सुरक्षा के लिए इंतजाम किए जाएंगे। अभी यह विश्राम गृह के खुले चबूतरे में रखी हैं। इसके चारों ओर करीब ढाई फुट ऊंची दीवार का निर्माण कराया जाएगा। जिससे मूर्तियां सुरक्षित रहें।  

 एएसआई आगरा की उपाधीक्षक सुनीता तेवतिया ने बताया कि डीएम एटा का पत्र मिला था, जिसके आधार पर जलेसर में दरगाह स्थल का सर्वेक्षण किया है। वहां की भौगोलिक स्थिति, मिट्टी, आसपास के क्षेत्र, मूर्तियों आदि की जांच की। सभी के फोटो लिए हैं और लोगों से पूछताछ की है। आगरा में इन पर विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। संभवत: एक सप्ताह में हम अपनी रिपोर्ट दे देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed