फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ASI Approves 80 Lakh Restoration Plan to Revamp Taj Mahal’s Guest House

Taj Mahal: टूटा फर्श, गुंबद में दरार...मेहमान खाने का हुआ ऐसा हाल, जो ताजमहल की खूबसूरती पर लगा रहा है दाग

Fri, 10 Oct 2025 08:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Oct 2025 08:38 AM IST
सार

ताज का मेहमान खाना लंबे समय से रखरखाव के अभाव में जर्जर हो गया था। टूटा फर्श, गुंबद में दरार पड़ गई हैं। एएसआई ने इसके जीर्णोद्धार का प्रस्ताव पास किया है।
 

विज्ञापन
ASI Approves 80 Lakh Restoration Plan to Revamp Taj Mahal’s Guest House
ताज का मेहमान खाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताज की खूबसूरती में दाग लगा रहे मेहमानखाना की सूरत बदलेगी। लाल पत्थर से पूर्वी दिशा में बनी इस इमारत के जीर्णोद्धार के लिए करीब 80 लाख रुपये के प्रस्ताव को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने मंजूरी दे दी है। इस रकम से गुंबद, दीवारों और फर्श को दुरुस्त कर फिर से बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन


ताजमहल परिसर की इस इमारत में मुमताज की याद में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों के ठहरने की व्यवस्था की जाती थी। लंबे समय तक इसका इस्तेमाल मुसाफिरों के ठहरने और मेहमाननवाजी के लिए किया गया। वर्तमान में इस पूरे परिसर की देखरेख का जिम्मा एएसआई के पास है। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस बाजपेई ने बताया कि प्रस्ताव मंजूर होने के बाद काम जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: दिव्यांग पति और उसकी मजबूरी...महिला के साथ कांग्रेस नेता ने किया इतना गंदा काम, पुलिस भी रह गई सन्न
विज्ञापन
विज्ञापन



 

खराब हो गई थी स्थिति
ताजमहल की पूर्वी दिशा में मुगलशैली में बनी इमारत की हालत बेहद खराब हो गई है। ताजमहल को देखते के बाद जो लोग उसके ठीक बगल में स्थित इस इमारत को निहारने पहुंचते, वह मायूस होते। देखभाल में कमी की वजह से इस भवन के गुंबद में सीलन नजर आ रही थी। दीवारों का प्लास्टर भी पुराना होने की वजह से टूट रहा था। वहीं, फर्श की स्थिति भी अच्छी नहीं है।

ये भी पढ़ें -   UP: फंदे पर लटकी लाश, पैरों से बहता खून..करवाचौथ से पहले ऐसे हुई पति की मौत, कांप गई वो; 4 माह पहले हुई थी शादी
 

कबूतरों से बचाव का जाल भी फटा
इमारत के गुंबद में कबूतरों को घर बनाने से रोकने के लिए जाल लगाए गए थे। हालांकि समय के साथ जाल फट गया और वह कुछ जगह कबूतर गुंबद के अंदरूनी हिस्सों में अपने घोसले बना चुके हैं। एएसआई के अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट बनाकर सौंपी थी ताकि मरम्मत का काम कराकर इसकी तस्वीर बदली जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed