फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Asha worker will have to prepare Abha ID daily

Agra News: आशा कार्यकर्ता को प्रतिदिन तैयार करानी होंगी आभा आईडी

Fri, 10 May 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 10 May 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Asha worker will have to prepare Abha ID daily
आशा कार्यकर्ता को प्रतिदिन तैयार करानी होंगी आभा आईडी
विज्ञापन

- सीएमओ ने आशा कार्यकर्ताओं को जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत हर व्यक्ति की आभा आईडी बनाई जानी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है। आशाओं को प्रतिदिन घर-घर जाकर 100 लोगों की आभा आईडी तैयार करानी होगी। सीएमओ ने इसके लिए पत्र जारी कर सभी आशाओं को सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत हर व्यक्ति की आभा आईडी बनाने कार्य किया जाना है। इसके तहत 14 अंकों का एक नंबर जारी होगा। इस आईडी पर डाॅक्टर की लिखी दवा और मर्ज के बारे में सारी जानकारी होंगी। यह भविष्य में कभी भी देखी जा सकेंगी। इसके तहत हर दिन सौ आभा आईडी आशा कार्यकर्ताओं को बनाना है।
विज्ञापन

सीएमओ ने इसके लिए सभी चिकित्साधीक्षकों को पत्र लिखकर कहा है कि वे आशाओं के सहयोग से निर्धारित लक्ष्य के अनुसार आभा आईडी तैयार कराना सुनिश्चित करें। सीएमओ ने क्षेत्रीय एएनएम को निर्देश दिए हैं कि वे आशाओं के कार्य की प्रतिदिन समीक्षा करें और रिपोर्ट सीएचसी प्रभारी को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर 15 दिन में होगी समीक्षा बैठक
आभा आईडी अभियान की हर 15 दिन में एक समीक्षा बैठक होगी। इस बैठक में सीएमओ शासन के मुख्य सचिव को बताएंगे कि उनके आभा आईडी कितने लोगों की बनाई जा चुकी है। सुबह सीएमओ चिकित्साधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे शाम को उन्हें ऑनलाइन मुख्य सचिव शासन को इसकी जानकारी देनी होगी।

लापरवाह आशाओं पर होगी कार्रवाई
सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि सभी आशाएं आभा आईडी बनाने में सहयोग प्रदान करें। अभियान में खराब प्रगति पर संबंधित आशाओं पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed