फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Asha Bahus doing better work were honored

Agra News: बेहतर कार्य करने वाली आशा बहुओं को किया सम्मानित

Tue, 15 Apr 2025 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 15 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Asha Bahus doing better work were honored
आशा बहुओं को सम्मानित करते अ​धिकारी - फोटो : आशा बहुओं को सम्मानित करते अ​धिकारी
मैनपुरी। श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी में सोमवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहुओं का सम्मान किया गया। उत्साहवर्धन करते हुए सीएमओ ने प्रतीक चिन्ह भी दिए।
विज्ञापन

प्रदर्शनी पांडाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर आरसी गुप्ता ने राम सुरती गांव शास्त्री नगर उपकेंद्र सिमरई ब्लॉक सुल्तानगंज को परिवार नियोजन में सबसे अधिक 10 महिलाओं की नसबंदी कराने पर सम्मानित किया। आशा शशि देवी गांव गणेशपुर उपकेंद्र भाड़ई ब्लॉक किशनी को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत 0 से 1 वर्ष के 115 बच्चों को पूर्ण प्रशिक्षित कराए जाने के उत्कृष्ट कार्य पर सम्मान मिला।
विज्ञापन

सुमन गांव लहरा उपकेंद्र नगला सेमर ब्लॉक सुल्तानगंज को जननी सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2024 25 में 36 प्रसव कराए पर पुरस्कार दिया गया।
सीएमओ न कहा कि सभी आशा अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए लक्ष्य को पूरा करें।
इस मौेक पर डॉक्टर अनिल वर्मा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरसीएच, राजीव कुमार जिला कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक, रविंद्र गौर जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, मंगल कुमार बीसीपीएम ब्लॉक जागीर, भावना बीसीपीएम ब्लॉक मैनपुरी ग्रामीण व सभी आशा बहुएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed