फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Asha award at mainpuri

बरनाहल की विनीता ने पाया श्रेष्ठ आशा का पुरस्कार

Sat, 12 Oct 2019 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Asha award at mainpuri
आशा सम्मेलन में प्रमाण पत्र देते कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री व जिलाधिकारी पीके उपाध्या? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयोजन में नगर के कादंबरी मंच पर शुक्रवार को आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने बेहतर कार्य करने वाली आशाओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बरनाहल की विनीता को श्रेष्ठ आशा का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

विनीता को प्रथम पुरस्कार के रूप में पांच हजार का चेक व प्रमाणपत्र दिया गया। मानपुरी हरी की आशा मीना चौहान को द्वितीय पुरस्कार के रूप में दो हजार का चेक व प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन

वहीं तृतीय पुरस्कार घिरोर से कमला, जागीर से कीर्ति दीक्षित, करहल से सरला, किशनी से अंजुम परवीन, कुरावली से निर्मला, कुचेला से राजकुमारी, सुल्तानगंज से रामसूर्ति को प्रदान किया गया। उन्हें एक-एक हजार का चेक व प्रमाणपत्र दिए गए। जनपद की सर्वश्रेष्ठ संगिनी का प्रथम पुरस्कार रामसखी करहल को प्रदान किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में आशा व संगिनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बहुत बड़ा योगदान दे रही हैं। गरीबों को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। सभी कर्मचारी सरकार की मंशा के अनुसार कार्य करें।
इस दौरान डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा देवी कार्यक्रम का संचालन रवींद्र सिंह गौर एवं संजय कुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed