{"_id":"6085989c8ebc3ebd045caf57","slug":"asha-and-sangini-will-be-present-village-by-village-with-medical-kit-mainpuri-news-agr4897912124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा और संगिनी मेडिकल किट के साथ गांव-गांव रहेंगी मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा और संगिनी मेडिकल किट के साथ गांव-गांव रहेंगी मौजूद
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में कोरोना के मरीजों की समय से देखभाल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई व्यवस्थाएं शुरू की है। होम आइसोलेट कोरोना संक्रमितों को अब गांव की आशा और संगिनी निगरानी करेंगी। आशा और संगिनी को देखभाल के लिए मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी। सीएमओ के निर्देश पर सोमवार से नई व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने कारण बड़ी संख्या में संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। होम आइसोलेट संक्रमितों की देखभाल सीएचसी के चिकित्सक की देख रेख में की जा रही है। सीएचसी से चिकित्सा सुविधा पहुंचने में किसी प्रकार की लेट लतीफी न हो इसके लिए गांव में ही उपचार की व्यवस्था की गई है। जनपद के प्रत्येक गांव में कार्यरत आशा बहुओं को 10-10 मेडिकल दवा किट उपलब्ध कराई जा रही हैं। जबकि संगिनी को 50-50 मेडिकल दवा किट उपलब्ध कराई जा रही हैं। होम आइसोलेट मरीजों को आशा और संगिनी स्वास्थ्य विभाग से जारी किट उपलब्ध कराएंगी। सीएमओ ने बताया कि आशा और संगिनी को ये भी जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे गांव में रहने वाले लोगों पर नजर रखें। किसी को बुखार के साथ ही जुकाम और खांसी है तो उसे भी ये किट दी जाएगी।
गंभीर मरीजों को भेजेंगे अस्पताल
सीएमओ ने बताया कि आशा और संगिनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे होम आइसोलेट के साथ ही गांव में बाहर से आने वाले और गांव में रहने वाले सर्दी जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों पर भी नजर रखेंगी। यदि किसी में अधिक लक्षण दिखते हैं तो आशा और संगिनी एंबुलेंस को कॉल कर उन्हें अस्पताल भिजवाने का कार्य भी करेंगी।
विज्ञापन
ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम की हुई स्थापना
कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए रविवार को सीएमओ ने ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन कर दिया। इसके लिए संबंधित केंद्रों के मोबाइल नंबर भी जारी कर दिए। केंद्रों पर तैनात लोग क्षेत्रीय लोगों को कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए सुझाव और बचाव की जानकारियां देंगे।
ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम के नंबर
कुरावली- 9761416383
सुल्तानगंज- 9675837177
करहल- 7983587177
बरनाहल- 9897121113
जागीर-9412575711
कुचेला- 7906237925
बेवर- 8318540913
किशनी-9410270719
घिरोर- 9758311101
जिला स्तर पर - 05672- 240251, 240252, 240253
व्हाट्सएप नंबर- 9412850426