फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Asha and Anganwadi will reach door to door to check for five diseases

Agra News: पांच बीमारियों की जांच के लिए घर-घर पहुंचेंगी आशा और आंगनबाड़ी

Thu, 11 Apr 2024 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 11 Apr 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Asha and Anganwadi will reach door to door to check for five diseases
पांच बीमारियों की जांच के लिए घर-घर पहुंचेंगी आशा और आंगनबाड़ी
विज्ञापन

- 30 अप्रैल तक जिले में चलेगा दस्तक अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। बुधवार से जिले में दस्तक अभियान शुरू हो गया। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता के निर्देश पर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस अभियान में लगाया गया है। 21 दिनों तक चले वाले इस अभियान में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर पांच बीमारियों का पता लगाएंगे। संबंधित मरीजों को सीएचसी पर भेजकर उपचार दिलाया जाएगा।
सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत हर गांव में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पांच प्रकार की बीमारियों के मरीजों की खोज करेंगी। इसमें बुखार, इन्फ्लूएंजा, क्षयरोग, कुष्ठ रोग और कुपोषण के मरीजों की जांच की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि आशा और आंगनबाड़ी घर-घर जाकर लोेगों की जांच करेंगी और यदि इन पांच बीमारियों का कोई भी मरीज मिलता है तो उसकी सूची तैयार की क्षेत्रीय चिकित्साधीक्षक को जानकारी देंगी। मरीज को भी सीएचसी भेजने का कार्य करेंगी।
विज्ञापन


घर में बच्चे हैं तो चस्पा होगा स्टीकर
सीएमओ ने बताया कि दस्तक अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी यह तय करेंगी किस घर में बच्चे है। यदि किसी भी घर में 15 साल से कम उम्र का बच्चा है तो उस घर पर स्वास्थ्य विभाग का एक स्टीकर चस्पा होगा। इस स्टीकर में बीमारियों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण बातें अंकित हैं। साथ ही यह स्टीकर इस बात का प्रतीक भी होगा कि आशा और आंगनबाड़ी ने इस क्षेत्र में दस्तक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed