UP Chunav 2022: मैनपुरी में बोले ओवैसी- भाजपा जुमलेबाज पार्टी तो सपा में जाति विशेष का होता है विकास
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुख्यमंत्री बाबा जी कहते हैं कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के जरिये विकास कार्य किये हैं। ये इनकी जुमलेबाजी है, भाजपा ने आज तक झूठ बोलकर लोगों को गुमराह किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को मैनपुरी के भोगांव स्थित नेशनल डिग्री कॉलेज में चुनावी जनसभा की। जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने भाजपा और सपा जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ और जुमलेबाज पार्टी है और सपा की सरकार में एक जाति विशेष को ही रोजगार दिया जाता था। दोनों पार्टियों ने एक विशेष वर्ग के साथ धोखा किया है।
भाजपा को निशाने पर लिया
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बाबा जी कहते हैं कि हमने प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के जरिये विकास कार्य किये हैं। ये इनकी जुमलेबाजी है, भाजपा ने आज तक झूठ बोलकर लोगों को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में जन अधिकारी पार्टी गठबंधन की सरकार बनती है तो बाबू सिंह कुशवाहा मुख्यमंत्री होंगे और तीन उपमुख्यमंत्री होंगे। इनमें से एक पिछड़े वर्ग से, एक मुस्लिम और एक दलित वर्ग का उपमुख्यमंत्री होगा।
उन्होंने जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी भूपेंद्र शाक्य को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाबा ने पूरे प्रदेश में चार पैर के जानवर छोड़ रखे हैं, जिससे किसान परेशान हैं। इसके बाद उन्होंने सपा पर भी निशाना साधा। कहा कि सपा की जब प्रदेश में सरकार बनती है तब-तब एक विशेष वर्ग को रोजगार से उपेक्षित रखकर एक जाति विशेष को अधिकारी से लेकर छोटे से छोटे पद पर सरकारी नौकरी मिलती है।