फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   As soon as the election symbol is received, the candidates put their strength in the campaign

चुनाव चिह्न मिलते ही उम्मीदवारों ने प्रचार में झोंकी ताकत

Mon, 19 Apr 2021 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
As soon as the election symbol is received, the candidates put their strength in the campaign
कासगंज। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के विभिन्न पदों के लिए जिले में 11572 विधिमान्य प्रत्याशी हैं, जो विभिन्न पदों पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सर्वाधिक प्रत्याशी कासगंज ब्लॉक में हैं। जबकि सबसे कम प्रत्याशी सहावर ब्लॉक क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन

कासगंज ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के लिए 626 प्रत्याशी हैं। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 708 प्रत्याशी हैं और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 531 प्रत्याशी हैं। सहावर ब्लॉक में सबसे कम प्रत्याशी है। जिसमें ग्राम प्रधान पद के 435, ग्राम पंचायत सदस्य पद के 528 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 305 प्रत्याशी हैं। पटियाली ब्लॉक में प्रधान पद के 489 प्रत्याशी हैं जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के 460 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 370 प्रत्याशी हैं। गंजडुंडवारा ब्लॉक में 642 ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के 778, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 430 प्रत्याशी हैं। सिढ़पुरा ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के 568, ग्राम पंचायत सदस्य पद के 629, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 369 प्रत्याशी हैं। सोरों ब्लॉक में प्रधान पद के सर्वाधिक 685 प्रत्याशी हैं। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के 662, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 467 प्रत्याशी हैं। अमांपुर ब्लॉक में ग्राम प्रधान पद के 642, ग्राम पंचायत सदस्य पद के 561, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 371 प्रत्याशी हैं। पूरे जिले में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 316 विधिमान्य प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed