{"_id":"6acaaf681e66cf566e0db368","slug":"as-defence-minister-mulayam-had-honoured-the-martyrs-agra-news-c-25-1-agr1008-1182881-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रक्षामंत्री के रूप में शहीदों को मुलायम ने दिया था सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रक्षामंत्री के रूप में शहीदों को मुलायम ने दिया था सम्मान
Sun, 11 Oct 2026 03:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
बाह: मुलायम की पुण्यतिथि: भदरौली में श्रद्धांजलि
- फोटो : samvad
बाह। पूर्व रक्षामंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं। कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और सिद्धांतों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बाह के भदरौली में सपाइयों ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा और विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर खैर ने मुलायम सिंह यादव से जुड़ी यादें साझा कीं। इस दौरान डॉ. सुरेश यादव, नेत्रपाल कुशवाह, कुलदीप यादव, विनय यादव, मंजेश यादव, अश्वनी शर्मा, मनीष पात्रे, अनिल यादव आदि रहे।सपा के जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे ने सैफई पहुंचकर मुलायम सिंह यादव की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने बताया कि रक्षामंत्री के रूप में मुलायम सिंह यादव ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव पहुंचाने की व्यवस्था कराई थी। इससे शहीद के साथ ही परिवार को सम्मान मिल सका।
फतेहपुर सीकरी कस्बे के शिवपुरी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में भी सपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। पूर्व जिला महासचिव सुरेंद्र चौधरी, रमजान उस्मानी, रहीस पाल चाहर, देवेंद्र शर्मा, डॉ. एसएस खान, साबिर कुरैशी, आरिफ अल्वी, शकीरा अब्बासी, राजवीर सिंह, अफसर कुरैशी, डॉ. सुनील कुमार, सोहेल कुरैशी आदि रहे। फतेहाबाद के महावीर जी पब्लिक स्कूल में भी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। सपा नेता राजेश शर्मा ने समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समाजवादी पार्टी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी उप्र के प्रदेश सचिव नीरज चक, अरशद खान, राशिद खान, विवेक सक्सेना, सूर्या झा,आशीष शर्मा ऐनुद्दीन खान, मुबारक खान, सत्तार अली और वीरेंद्र वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
किरावली में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित किया। इस मौके पर रहीसपाल चाहर देवेंद्र शर्मा, मित सोलंकी, राजवीर सिंह, देवेश चौधरी, राहुल चाहर, प्रदीप शर्मा, सचिन चाहर, योगेश कुमार आदि रहे।