{"_id":"5b27f40b4f1c1bac6e8b884b","slug":"as-a-bjp-leader-demand-seven-lakh-rupees-for-police-recruitment-audio-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता बताकर पुलिस भर्ती के नाम पर मांगे सात लाख, ऑडियो वायरल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता बताकर पुलिस भर्ती के नाम पर मांगे सात लाख, ऑडियो वायरल
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी/बरनाहल
Updated Tue, 19 Jun 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
Phone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को भाजपा नेता बताकर एक व्यक्ति ने पुलिस में भर्ती कराने के एवज में सात लाख रुपये मांगे। ऑडियो वायरल होने से अफसर हरकत में आ गए। एसओजी ने आरोपी को हिरासत में लिया है। साथ ही ऑडियो की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सोमवार को जहां आसपास के जिलों में पुलिस भर्ती परीक्षा चल रही थी, वहीं जिले में वायरल हुए ऑडियो ने अफसरों हड़कंप मचा दिया। वायरल ऑडियो में असफपुर गांव का एक व्यक्ति पुलिस में सिपाही के पद पर बेटे की नौकरी लगवाने के लिए बरनाहल क्षेत्र के गांव खपटा निवासी व्यक्ति से फोन पर बात कर रहा है।
विज्ञापन
खपटा निवासी व्यक्ति ने खुद को भाजपा का महामंत्री बताया और युवक को भर्ती कराने के लिए तैयार हो गया। उसने भर्ती कराने के एवज में सात लाख रुपये मांगे। 50 हजार रुपये एडवांस और जरूरी कागजात तत्काल देने की बात कही। साथ ही पेपर और कॉपी का कोड उसे देने की बात कही।
विज्ञापन
ऑडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई एसओजी ने सोमवार शाम को आरोपी को हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस अधिकारी मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि वह इस नाम के किसी भी व्यक्ति को नहीं जानते हैं। न ही वह व्यक्ति पार्टी में किसी पद पर है।