फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arun is a resident of Peete ka Nagla village, this is where he married Tannu

Agra News: पीते का नगला गांव का रहने वाला है अरुण, यहीं हुई थी तन्नू से शादी

Fri, 20 Jun 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 20 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Arun is a resident of Peete ka Nagla village, this is where he married Tannu
मैनपुरी। बिछवां थाने के पीते का नगला गांव का रहने वाला अरुण सिंह और उसका परिवार, जिसके सदस्यों पर फरीदाबाद में महिला की हत्या का आरोप है, काफी समय से फरीदाबाद में ही रह रहे हैं। गांव वालों ने बताया कि अरुण के पिता भूप सिंह कई साल पहले ही फरीदाबाद चले गए थे, जहां उन्होंने कपड़ों की सिलाई का काम शुरू किया और अब उनकी अपनी कपड़ा सिलाई की वर्कशॉप है। गांव वालों के अनुसार, परिवार करीब दो साल पहले सिर्फ अरुण सिंह की शादी के लिए पैतृक गांव आया था। अरुण का विवाह फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्थित मोहल्ला खेड़ा की निवासी तन्नू से पीते का नगला गांव में ही हुआ था। विवाह की दावत भी यहीं दी गई थी। विदाई होने के बाद पूरा परिवार फिर से फरीदाबाद चला गया और तभी से वहीं रह रहा है। अरुण सिंह के पिता भूप सिंह के दो भाई, गिरीश और वकील, अभी भी गांव में रहते हैं। उन दोनों ने इस घटना के बारे में कोई भी जानकारी होने से मना कर दिया है। इधर, गांव वालों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग तरह-तरह की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed