फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Atiq Ashraf Murder: Atiq Ahmed and Ashraf murder was seen by media person and told story

Atiq Murder: 'एकाएक गूंजी तड़तड़ाहट, हम सब गिरते पड़ते जान बचाने को भागे', मीडियाकर्मी ने बयां की आंखों देखी

Sun, 16 Apr 2023 08:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 16 Apr 2023 08:49 AM IST
सार

पुलिस कस्टडी में स्वास्थ्य जांच के लिए शनिवार देर रात प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल ले जाते समय माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मेडिकल कॉलेज के पास मीडिया कर्मी बनकर आए तीन बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Atiq Ashraf Murder: Atiq Ahmed and Ashraf murder was seen by media person and told story
Atiq Ashraf Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

...रात करीब 10:30 बजे का समय था। प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय के गेट के अंदर मीडिया का जमावड़ा था। सबकी निगाह पुलिस की अभिरक्षा में वहां पहुंचे माफिया डॉन अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ पर थी। पुलिस के घेरे को चीरकर मीडियाकर्मी उससे सवाल दागने लगे। 
विज्ञापन


हमने अतीक अहमद से पूछा कि आपके बेटे का जनाजा उठा है। आपको उसका चेहरा देखने का मौका तक नहीं मिला। इस पर आप क्या कहेंगे? कैमरों के सामने अतीक ने सवाल का जबाव देना शुरू ही किया था कि गोली चलने की आवाज आई और अतीक जमीन पर गिर पड़ा। 
विज्ञापन


कोई कुछ समझ पाता तब तक एक और गोली चली जो कि उसके भाई अशरफ को जा लगी। इसके साथ ही पूरा माहौल गोलियों की तड़ातड़ गूंज उठा। वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई...हर कोई खौफ में था। हम गिरते-पड़ते चोट खाए किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन





हमको अंदाजा भी नहीं था कि हमला करने आए शूटर रिपोर्टर और कैमरामैन बनकर हमारे साथ ही खड़े हैं। इनमें से एक के पास माइक आइडी थी। एक कैमरा पकड़े हुए था जिससे वह शायद पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर रहा था। गेट से अंदर जाते समय यह सब हुआ। 

करीब दो से तीन मिनट इस बातचीत में लगे होंगे। इसके बाद तीनों ने गोली चलानी शुरू कर दी। पहली गोली अतीक को लगी। इसके बाद हम लोग अपनी जान बचाकर भागे। हमारे पीछे गोली चल रही थीं। मेरा कैमरामैन भागते में गिर गया। उसका कैमरा भी पीछे हाथ से गिर गया जोकि घटनास्थल पर ही छूट गया।...ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा था।

लगातार पीछा कर रहे थे हम
पुलिस रिमांड पर अतीक और अशरफ की हर खबर को कवर करने के लिए हम लखनऊ से जाने के बाद लगातार उनका पीछा कर रहे थे। शनिवार की रात अतीक और उसके भाई को पीपल गांव की तरफ से लाया गया था। मैं अपने कैमरामैन के साथ उनका पीछा करता रहा कि आखिर कहां ले जाया जाएगा? 
पुलिस दोनों को पहले धूमनगंज थाने ले गई। 

कुछ देर तक पुलिस यहां उनको लेकर रुकी रही। हम भी इंतजार करते रहे। पुलिस इसके बाद दोनों को लेकर रात करीब 10:15 बजे निकली। पूछा तो बताया गया कि मेडिकल कराने ले जा रहे हैं। हमने भी पीछा किया और मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय पहुंच गए जोकि करीब सात किमी. दूर थाने से है। इसके बाद जो हुआ वो अप्रत्याशित रहा। वो मंजर अभी तक आंखों के सामने है।
(लखनऊ से प्रयागराज कवरेज पर गए एक न्यूज एजेंसी के रिपोर्टर की आंखों देखी)
 

माफिया अतीक और अशरफ की पुलिस कस्टडी में गोली मारकर हत्या
आपको बता दें कि पुलिस कस्टडी में स्वास्थ्य जांच के लिए शनिवार देर रात प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल ले जाते समय माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मेडिकल कॉलेज के पास मीडिया कर्मी बनकर आए तीन बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 

 

घटना की सूचना पर पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। खबर लिखे जाने तक मौके पर भारी फोर्स के साथ-साथ कई वरिष्ठ अफसर पहुंच गए थे। गोलीबारी में एक सिपाही भी घायल होने की सूचना है। उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ चार दिन की पुलिस कस्टडी में थे। 

यह भी पढ़ें: Atiq Ashraf Murder: फिल्मी अंदाज में हुआ माफिया अतीक और अशरफ का अंत, कैमरे में कैद हुआ लाइव मर्डर
 

मीडियाकर्मी बनकर आए थे दो बदमाश
शनिवार को तीसरे दिन धूमनगंज थाने के लॉकअप में बंद अतीक व अशरफ से एटीएस ने हथियार तस्करी की बाबत पूछताछ की थी। रात लगभग साढ़े दस बजे जब दोनों को रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए कॉल्विन अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी मीडियाकर्मी बनकर तीन बदमाश बाइक से आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed