फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Artisan caught making weapons in a house located in village Khatana

गांव खटाना स्थित घर में असलहा बनाता पकड़ा कारीगर

Tue, 15 Nov 2022 05:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Artisan caught making weapons in a house located in village Khatana
मैनपुरी/बिछवां। चुनाव में खपाने की गरज से अवैध रूप से तमंचा बना रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 33 बने और अधबने तमंचे और अन्य उपकरण आदि बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मैनपुरी पुलिस लाइन में एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कुरावली और भोगांव पुलिस ने अवैध असलहा बनाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कई बने व अधबने तमंचे व उपकरण बरामद हुए। एसपी ने बताया कि भोगांव पुलिस ने कार्रवाई के दौरान प्रमोद कुमार निवासी गांव तुलजापुर और योगेश उर्फ सुशांक निवासी गांव सरैया को पकड़ा, वहीं कुरावली पुलिस ने अनेक सिंह निवासी गांव भरतपुर को तमंचा बनाते समय गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

वहीं एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि सुबह पुलिस बिछवां के भनऊ पुल के पास चेकिंग कर रही थी तभी पुलिस को गांव खटाना के एक घर में अवैध रूप से असलहा बनाए जाने की सूचना मिली। एसआई देवदत्त ने टीम के साथ मेघनाथ के घर की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने तीन बने तमंचे, अधबने व उपकरण आदि बरामद किए। पूछताछ में मेघनाथ ने बताया कि चुनाव होने वाले हैं, ऐसे मौके पर तमंचे की अच्छी कीमत मिल जाती है। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed