फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Artifacts sent from district jail, exhibition to be held in Prayagraj

Agra News: जिला कारागार से भेजी गईं कलाकृतियां, प्रयागराज में लगेगी प्रदर्शनी

Mon, 06 Jan 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 06 Jan 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Artifacts sent from district jail, exhibition to be held in Prayagraj
जेल में कुंभ मेले को लेकर भेजी जा रही कलाकृतियों को पैक करते बंदी। स्रोत जेल प्रशासन
मैनपुरी। जिला कारागार में बंदियों के हाथों से तैयार की गई तारकशी की कलाकृतियां अब कुंभ मेले में जलवा बिखरेंगी। प्रयागराज में प्रदर्शनी के दौरान बिक्री के 43 कलाकृतियां बिक्री के लिए भेजी गई हैं। सोमवार को बंदी इस कार्य में जुटे नजर आए।
विज्ञापन

जेल में सजायाफ्ता और विचाराधीन बंदियों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए जिला कारागार में वर्ष 2022 में तारकशी कला का प्रशिक्षण शुरू किया गया था। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद बंदियों की ओर से खुद की कलाकृतियां बनाई गईं। पूर्व में जेल में होने वाले आयोजनों में कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लग चुकी है। अधिकारियों की ओर से निरीक्षण के दौरान बंदियों की कला की प्रशंसा भी हुई है।
विज्ञापन

अब वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार नैनी प्रयागराज की देखरेख में मैनपुरी जेल से बंदियों की बनाई गई 43 हस्त कलाकृतियों को महाकुंभ प्रयागराज में स्थान मिलेगा। वहां प्रदर्शन के दौरान बंदियों की ओर से बनाए गए गीता उपदेश, राम दरबार, राधाकृष्ण, खड़ाऊ, टिशू पेपर होल्डर को विशेष डिजाइन में बनाया गया है। सोमवार को महाकुंभ में लगनी वाली प्रदर्शनी में बिक्री के लिए भेजे जाने की पैकिंग आदि का कार्य बंदियों की ओर से पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेलर पवन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि महाकुंभ में प्रदर्शनी के दौरान बंदियों की बनाई कलाकृतियों को भी स्थान मिला है। सभी कलाकृतियां महाकुंभ के लिए भेजी गई है। इससे बंदियों का मनोबल बढ़ेगा साथ ही कलात्मक सोच और भी विकसित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed