{"_id":"66531e4f1da63dc905027e7c","slug":"arrogance-of-daughter-in-law-threw-mother-in-law-and-father-in-law-including-husband-out-of-house-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू की ऐसी दबंगई: सास-ससुर को घर से निकाला, विरोध करने पर पति के लिए भी दरवाजे किए बंद; एसपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू की ऐसी दबंगई: सास-ससुर को घर से निकाला, विरोध करने पर पति के लिए भी दरवाजे किए बंद; एसपी से की शिकायत
Sun, 26 May 2024 05:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 26 May 2024 05:04 PM IST
सार
पति, सास और ससुर बहू को घर से बाहर निकाल देते हैं, ऐसे तो कई मामले सुने होंगे। लेकिन मैनपुरी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां महिला ने सास-ससुर ही नहीं बल्कि पति को भी घर से बाहर निकाल दिया है। अब पीड़ितों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
women crime demo
- फोटो : iStock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कस्बा करहल में दबंग महिला के उत्पीड़न से सास-ससुर ही नहीं, बल्कि पति भी परेशान है। ये मामला है गांव धोबई का जहां बहू ने पति और सास-ससुर को पीटने के बाद घर से निकाल दिया है। सभी लोग तीन माह से रिश्तेदारी में रह रहे हैं। बहू ने घर का सारा सामान अपने मायके ले जाकर रख लिया है। सास-ससुर और पति तीन माह से अपने एक रिश्तेदार के घर रह रहे हैं। पीड़ितों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
बहू की प्रताड़ना से परेशान धोबई निवासी उमेश चंद्र ने एसपी को प्रार्थना पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि उनकी पुत्रवधू झगड़ालू किस्म की महिला है। बहू ने उन्हें, पत्नी और अपने पति राहुल को पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया है। जब भी उन लोगों ने वापस घर पर जाने का प्रयास किया तो गुंडों को बुलाकर उनकी पिटाई करवा देती है। कई बार थाने में शिकायत की लेकिन वहां पर घरेलू मामला कहते हुए कोई सुनवाई नहीं की जाती। वे लोग तीन माह से अपनी रिश्तेदारी में शरण लिए हुए हैं।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि इतना ही नहीं बहू ने खेत में गेहूं, आलू आदि सभी फसल को अपने कब्जे में ले रखा है। अब बहू घर का सारा सामान लादकर ले गई है। जब घर जाकर देखा तो वहां कुछ भी नहीं था। पीड़ित उमेश चंद्र ने बहू के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन