{"_id":"5da0cf7f8ebc3e93a9533332","slug":"arresting-gram-pradhan-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4101672157","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरैंजी के प्रधानपति को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरैंजी के प्रधानपति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
फरैंजी में भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों को जूस पिलाते एडीएम व एएसपी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी/मैनपुरी। ग्राम पंचायत फरैंजी में प्रधानपति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण भूख हड़ताल पर थे। शुक्रवार को किशनी पुलिस ने प्रधानपति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एडीएम और एएसपी ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों का अनशन समाप्त कराया। साथ ही गवाहों को धमकाने के मामले एक नया मुकदमा भी किशनी पुलिस ने दर्ज कर लिया है।
ग्राम पंचायत फरैंजी में प्रधानपति द्वारा किए गए फर्जीवाड़े और आवासों के नाम पर की गई वसूली को लेकर दस दिन से ग्रामीण भूख हड़ताल कर रहे थे। वे प्रधानपति की गिरफ्तारी करने या डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को बुलाने की मांग कर रहे थे। दस दिन बाद प्रशासन को उनकी बात माननी ही पड़ी।
आनन फानन में किशनी पुलिस ने प्रधानपति रमेश चंद्र यादव को इटावा बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अप्रैल में ग्रामीणों द्वारा दर्ज कराए आवासों में वसूली के मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं शुक्रवार को प्रधानपति के खिलाफ एक और मुकदमा भी दर्ज कराया।
विज्ञापन
ग्रामीण अनिल कुमार की ओर से दर्ज कराए मुकदमे में बताया गया कि पूर्व में दर्ज मुकदमे के गवाह हनीफ खां, अहमद, मुहम्मद सलीम, सतीश चंद्र और अली को प्रधानपति बयान बदलाने के लिए धमका रहा है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पूर्व में भी प्रधान प्रतिनिधि रमेश चंद्र यादव पर थाना किशनी में लूट, हत्या, अपहरण और फायरिंग के छह मुकदमे दर्ज हैं।
जूस पिलाया, कार्रवाई का आश्वासन
प्रधानपति की गिरफ्तारी के बाद अपर जिलाधिकारी बी. राम और अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह फरैंजी पहुंचे। उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों को समझाकर अनशन खत्म कराया।
उन्होंने अनशन पर बैठे रमन सिंह, अजय चतुर्वेदी, रनवीर शाक्य, दिनेश सविता, केशराम कमल और राधेश्याम जाटव को जूस पिलाया। पूर्व ब्लाक प्रमुख राहुल राठौर ने भी ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसडीएम प्रेमप्रकाश और थानाध्यक्ष पीआर शर्मा भी मौजूद रहे।
---
कश्यपनगर की पोलिंग फरैंजी में करने की मांग
एडीएम को ग्रामीणों ने एक ज्ञापन भी सौंपा। इसमें बताया कि कश्यपनगर के कुछ वोट सात किलोमीटर दूर अजीजपुर में पड़ते हैं, जहां दबंग प्रधानपति वोट नहीं डालने देता है। उन्होंने पोलिंग गांव फरैंजी में करने की मांग की।
इस पर अधिकारियों ने पोलिंग बदलवाने का आश्वासन भी दिया। ग्रामीणों ने फरैंजी में गैस सिलिंडर फटने से मरे एक ही परिवार के चार लोगों का मुआवजा अभी तक न मिलने की शिकायत की। इस पर एडीएम ने इंडियन ऑयल के अधिकारियों से बात कर जल्द मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों की ओर से आवासों में वसूली को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मामले में प्रधानपति को गिरफ्तार किया गया है। गवाहों को धमकाने के मामले में भी ग्रामीणों ने प्रधानपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पीआर शर्मा, इंस्पेक्टर किशनी।