फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arrested the kidnappers of a six-year-old child miscreant shot in encounter

जांबाज मथुरा पुलिस: छह वर्षीय बच्चे के अपहरणकर्ताओं को दबोचा, मुठभेड़ में एक बदमाश के लगी गोली

Mon, 28 Aug 2023 06:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Aug 2023 06:06 PM IST
सार

चौमुंहा से दिनदहाड़े बालक का अपहरण करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की फायरिंग का जवाब देते हुआ पुलिस की गोली से एक अपहरणकर्ता घायल हो गया। उसका साथी मौके से फरार हो गया।
 

विज्ञापन
Arrested the kidnappers of a six-year-old child miscreant shot in encounter
पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के चौमुहां के थाना जैंत क्षेत्र में दो दिन पूर्व अपहरण हुए बच्चे के अपहरणकर्ताओं के साथ जैंत पुलिस, स्पेशल टास्क फोर्स, एसओजी और रिवार्डेड टीम की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड में पुलिस द्वारा एक आरोपी को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा आरोपी भागने में सफल रहा। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व बच्चे का स्कूली बैग बरामद हुआ है।

विज्ञापन


ये है मामला 

गौरतलब है कि थाना जैंत क्षेत्र के गांव चौमुहां से अपहरणकर्ताओं द्वारा एक छह वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। जिसमें जैंत पुलिस ने मात्र डेढ़ घंटे में ही बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। बच्चे के पिता योगेंद्र उर्फ बच्चू ने अज्ञात में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार दोपहर जैंत पुलिस व एसओजी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बच्चे के अपहरणकर्ता चौमुंहा बढ़ौता रोड पर घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया तो बाइक सवार दो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा फायर करने पर एक आरोपी पैर में गोली लगने घायल होकर बाइक से फिर पड़ा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें अपने निकले दगाबाज: भाजपा नेता की हत्या के लिए बहन-बहनोई ने रची थी साजिश, सनसनीखेज खुलासा, वजह जान पुलिस हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा आरोपी हुआ फरार 

वहीं दूसरा आरोपी जंगल का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। एसएचओ जैंत अजय वर्मा ने बताया कि आरोपी अपहरण के बाद बच्चे का बैग व कुछ असलाह जंगल में छोड़ गए थे। आरोपी उसे लेने के लिए आए थे।  एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि बच्चे के अपहरण में शामिल आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। आरोपियों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिसमें जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोवर्धन उर्फ कुल्ली पुत्र पूरन निवासी चौमुहां घायल हो गया। वहीं उसका एक साथ भागने में सफल रहा। घायल का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। आरोपी के पास से मोटरसाइकिल बच्चे का स्कूली बैग, अवैध असलाह व खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed