{"_id":"6127c7228ebc3e79cd0c072f","slug":"arrested-for-harassing-woman-by-making-fake-id-mainpuri-news-agr5052020119","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आईडी बनाकर महिला को परेशान करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी आईडी बनाकर महिला को परेशान करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाहल। थाना पुलिस ने साइबर सेल के सहयोग से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर एक महिला को परेशान करने वाले शातिर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अश्लील टिप्पणी करने के साथ ही फोटो भी वायरल की थीं। बृहस्पतिवार को गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला की ओर से कुछ दिन पूर्व रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें बताया कि किसी व्यक्ति ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसकी व्यक्तिगत व अंतरंग फोटो अपलोड की जा रहीं हैं। आरोपी अश्लील टिप्पणी भी कर रहा है। इससे उसकी बदनामी हो रही है।
बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक रूपेश वर्मा ने बताया कि साइबर सेल की मदद से जानकारी की गई। तो पता चला कि महिला का पति ही यह सब कर रहा है। पति से महिला का पूर्व से ही विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को औरैया निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक मोबाइल बरामद हुआ। उसने फर्जी आईडी बनाकर परेशान करने की बात भी स्वीकार की है।