फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arrested, criminal, mainpuri

भाजपा जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला करने वाला पकड़ा

Mon, 28 Oct 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Arrested, criminal, mainpuri
कोतवाली पुलिस की हिरासत में भाजपा जिलाध्यक्ष पर फायरिंग करने का आरोपी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर सोमवार को जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके पास से पिस्टल भी बरामद किया है। वहीं, उसके दो साथियों की तलाश में दबिश दी जा रहीं हैं। एएसपी ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। घटना दहशत फैलाने के उद्देश्य को लेकर अंजाम दी गई थी।
विज्ञापन

अवध नगर कॉलोनी निवासी भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता 14 अक्तूबर की रात जब घर के बाहर लॉन में टहल रहे थे।
इसी बीच करीब 10:40 बजे बाइक पर सवार होकर आए तीन लोगों ने उन पर पिस्टल से सात राउंड फायर किए थे। उक्त घटना के बाद डीएम, एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। कई दिन बीतने के बाद भी जब खुलासा नहीं हो सका तो एसपी अजय शंकर राय ने इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज को तीन दिन में खुलासे का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद से ही इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेई सिर्फ हमलावरों की तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन

सोमवार को एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि जिलाध्यक्ष पर हमला करने वाला एक आरोपी सचिन उर्फ रवि चौहान निवासी नगला जुला गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपने दो साथियों गौरव चौहान नगला जुला और मोहित के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। एएसपी ने बताया कि तीनों ही जुआ आदि के अवैध धंधों में लिप्त हैं। इसके बाद चेतावनी और दहशत फैलाने के उद्देश्य से सचिन ने साथियों के साथ बाइक पर जाकर जिलाध्यक्ष के घर पर फायरिंग की थी। पुलिस अन्य दो साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में छिपकर बैठा था सचिन
हमले की वारदात अंजाम देने के बाद तीनों ही हमलावर करहल चौराहा होते हुए बिछिया रोड की तरफ भाग गए थे। अगले ही दिन सभी ने शहर छोड़ दिया था। सचिन आगरा में एक पुलिसकर्मी के घर पर शरण लिए हुए था, जो कि पहले मैनपुरी में तैनात रह चुका है। अभी पुलिस ने पकड़े गए उक्त पुलिसकर्मी का नाम नहीं बताया है।
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कई और पुलिसकर्मी भी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं, जो की पूर्व में जनपद में तैनात रह चुके हैं। सभी मामले के निपटारे को लेकर आरोपी के मददगार बन रहे थे।

मां और माशूका से बात ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस सर्विलांस के जरिए हमलावरों की तलाश के प्रयास कर रही थी। इसी बीच एक हमलावर ने फोन पर मां तो दूसरे ने अपनी माशूका से बात की थी। बाद में दोनों उन्हीं के फोन इस्तेमाल करने लगे थे। पुलिस जांच करते हुए इन सब लोगों तक भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed