फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arrest warrant issued for 29 people in Tejganj uproar

Agra News: तेजगंज बवाल में 29 लोगों के गिरफ्तारी वारंट जारी

Tue, 14 May 2024 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 May 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
Arrest warrant issued for 29 people in Tejganj uproar
तेजगंज बवाल में 29 लोगों के गिरफ्तारी वारंट जारी
विज्ञापन

-मतदान के दिन पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी


मैनपुरी। ईवीएम बदलने की अफवाह पर बेवर क्षेत्र के गांव तेजगंज में मतदान के दिन उग्र ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था। पथराव में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। पुलिस ने 29 नामजद सहित 49 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। न्यायालय में फरार चल रहे 29 उपद्रवियों के गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया के दौरान सात मई को थाना बेवर विधानसभा किशनी क्षेत्र के गांव तेजगंज में कैबिनेट मंत्री के पुत्र सुमित प्रताप, बजरंग दल के जिलाध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष कर्ण बहादुर अपने वाहनों से गांव पहुंचे थे। इस बीच ईवीएम बदले जाने की अफवाह पर उग्र हुए कुछ ग्रामीणों ने वाहनों पर पथराव कर दिया था। हमले में तेजगंज निवासी स्वदेश उर्फ बल्ले और कर्ण बहादुर घायल हो गए थे। मामले में स्वदेश चौहान की ओर से आराम सिंह व पार्टी के सोनू यादव, ब्रहृमानंद, आकाश, पुष्पेंद्र यादव, जिनेंद्र सिंह उर्फ बबलू, सुमित, रिषभ यादव, योगेंद्र यादव, संजू, अंकित, राजेंद्र यादव, डिप्टी, बनी सिंह, शैलेंद्र सिंह, घनश्याम यादव, सचिन यादव, मोहित, रोहित, अंकित, विपिन, सुनील यादव, राम सिंह यादव, परशुराम, लटूरी सिंह, सुशील यादव, राम अवतार, गजराज यादव, टैली व 20 अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। न्यायालय ने अब फरार चल रहे 29 बलवाइयों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed