{"_id":"5f9071068ebc3edc1f6640f2","slug":"arrest-mainpuri-news-agr4647367191","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के उकसाने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या के उकसाने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी होने के बाद एक युवक के खुदकुशी करने के मामले के तीसरे आरोपी को भी बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उस पर एसपी की ओर से 20 हजार का इनाम घोषित किया गया था। इससे पहले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
थाना क्षेत्र के गांव अहमदपुर करुआमई निवासी भानू प्रताप से कुछ समय पूर्व अरविंद कुमार निवासी सिसवा पगार थाना रामकोला कुशीनगर ने नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपये लिए थे। लेकिन रुपये देने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। जब भानू प्रताप ने अरविंद व उसके साथी अनुपम निवासी गांव हजारा और पंकज निवासी सीतापुर से रुपये वापस मांगे तो वह लोग टाल मटोल करने लगे।
परेशान होकर भानूप्रताप ने 14 अगस्त को फांसी लगाकर जान दे दी थी। घटना के बाद पुलिस ने तीनों ही आरोपियों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने संबंधी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पंकज और अनुपम को पुलिस जेल भेज चुकी है। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने मुखबिर की सूचना पर अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बताया कि आरोपी की गिरफ्तार पर एसपी ने 20 हजार का इनाम घोषित किया था।