फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   arrest in train bomb blast

कर्नाटक एक्सप्रेस को उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार...

Wed, 15 Dec 2021 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
arrest in train bomb blast
आगरा। बेंगलुरु की तरफ जा रही कर्नाटका एक्सप्रेस 12628 को उड़ा देने की धमकी देने के आरोपी युवक को आरपीएफ ने मंगलवार को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। सुबह रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर उसने फोन कर ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इधर, ट्रेनों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। डॉग स्क्वैड से तलाशी कराई जा रही है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ आगरा प्रकाश कुमार पंडा के मुताबिक मंगलवार सुबह आरपीएफ हेल्पलाइन पर मोबाइल से कॉल आया कि मेरा नाम सत्या है और बेंगलुरु जाने वाली गाड़ी संख्या 12628 को बेंगलुरु पहुंचने से पहले बम से उड़ा दूंगा। जिसमें 1500 यात्री सवार है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आगरा छावनी सुरेंद्र सिंह चौधरी ने फोनकर्ता के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की। जो कि आसफ अली रोड, पुलिस भवन, नई दिल्ली के नजदीक मिली। सिविल पुलिस थाना चांदनी महल, तुर्कमान गेट एवं दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल से समन्वय स्थापित करते हुए उन्हें घटना के संबंध में सूचित किया। आरोपी की तलाश की गई तो वह अरुणा आसफ अली रोड पर पुलिस भवन के पास एक रैन बसेरे में नशे की हालत में मिला। पूछताछ के दौरान उसने कॉल करना स्वीकार किया। आरोपी युवक सत्या को गिरफ्तार कर नई दिल्ली जीआरपी थाने में लाया गया है। आगरा छावनी स्टेशन से गुजरने वाली सभी यात्री गाड़ियों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आरपीएफ व जीआरपी द्वारा डॉग स्क्वैड और बीडीडीएस टीम से ट्रेन व स्टेशनों पर चेकिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed