{"_id":"60ea06398ebc3e9ec7470ad8","slug":"arrest-crimnal-in-dauki-agra-news-agr4993124191","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर ठगने वाला पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर ठगने वाला पकड़ा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। समूह बनाकर महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी सोमवीर को डौकी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप एवं लोन दिलाने की रसीदें बरामद की हैं।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (पूर्वी) के वेंकट अशोक ने बताया कि डौकी थाने में 8 जुलाई को निशा पत्नी नेकराम निवासी ग्राम बास महापथ ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया है कि सोमवीर निवासी डाबर थाना फतेहपुर सीकरी ने आकर बताया था कि समूह बनाकर महिलाओं के नाम पर 50- 50 हजार रुपये का वह लोन कराता है।
चार जुलाई को उसने फाइल बनाने के नाम पर 21674 रुपये खुशबू नाम की महिला के खाते में डलवाए। कियारा माइक्रो क्रेडिट कंपनी के नाम की रसीद दी। इसी तरह ग्राम कछपुरा में 23 महिलाओं का समूह बनवाकर लोन के नाम पर पेटीएम से रुपये जमा करा दिए। जानकारी करने पर इस नाम की किसी कंपनी के बार में कुछ पता नहीं चला। महिलाओं का लोन भी स्वीकृत नहीं हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने निशा की तहरीर पर आरोपी सोमवीर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। शनिवार को डौकी पुलिस ने आरोपी को ग्राम बास महावत रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक मोबाइल, लैपटॉप ,लोन संबंधी कागजात, लोन की रसीद, आधार कार्ड ,स्टांप, रबर की मोहर आदि मिलीं हैं। संवाद