{"_id":"5ea6b4c98ebc3e90644a3f9a","slug":"arrangements-of-food-at-quarantine-center-says-commissioner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने क्वारंटीन सेंटर में खान-पान की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देश, पॉजिटिव मरीजों के घर कराए सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने क्वारंटीन सेंटर में खान-पान की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देश, पॉजिटिव मरीजों के घर कराए सैनिटाइज
Mon, 27 Apr 2020 04:03 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 27 Apr 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद डीएम व एसएसपी ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों में दौरा कर लोगों को दिए निर्देश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त अनिल कुमार द्वितीय एवं पुलिस महानिरीक्षक (आईजी जोन) ए. सतीश गणेश ने सोमवार को विकास भवन सभागार में कोरोना संक्रमित के बढ़ते मरीजों के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान होम डिलीवरी सिस्टम को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।
मंडलायुक्त अनिल कुमार द्वितीय ने कहा कि शहर के हॉटस्पॉट एरिया की सघन निगरानी कराई जाए। सामान की आपूर्ति की व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए। यदि लोगों को घरों पर (होम डिलीवरी सिस्टम) सामान की आपूर्ति होगी तो बेहतर होगा। उन्होंने हॉटस्पॉट एरिया में ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई जाए।
आयुक्त ने क्वारंटीन सेंटरों के साथ, कोरोना के संबंध में जागरूकता अभियान चलाने पर अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ मंथन किया। उन्होंने कहा कि क्वारंटीन सेंटरों की समय-समय पर निगरानी करने के साथ खाने पीने की व्यवस्था की चेकिंग करते रहें। आईजी जोन ए. सतीश गणेश ने कहा कि जरूरतमंदों को समझाएं कि वह घरों में रहें। सामान की आपूर्ति कराई जाएगी।

हॉटस्पॉट एरिया में किया सैनिटाइजेशन
फिरोजाबाद डीएम चंद्र विजय सिंह के निर्देश पर सोमवार को नगर निगम द्वारा हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। इसके लिए करीब 20 टीमों का गठन किया गया है। अभियान के दौरान हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में पॉजिटिव मिले मरीजों के घरों अंदर से भी सैनिटाइज किया गया।
अभियान के दौरान नगर निगम की टीम द्वारा हॉटस्पॉट एरिया मोहल्ला झमइया टोला, शीशग्रान, शेख लतीफ, होली वाली भट्ठी, इमामबाड़ा, गालिब नगर, मोहम्मदपुर, संतोषनगर, दुर्गेश नगर, नेहरू नगर, हाजीपुरा के साथ अन्य क्षेत्रों को नगर निगम और फायर विभाग के कर्मचारियों द्वारा सैनिटाइज किया गया।
सैनिटाइज करते समय फायर विभाग के कर्मचारी और अधिकारी लोगों को लॉकडाउन का पालन करने और मास्क लगाकर घरों से बाहर निकलने के लिए लोगों को जागरूक करते नजर आए। इस दौरान नगर निगम के जेडएसओ दलवीर सिंह, दिनेश पाल सिंह, सुदेश यादव, जितेंद्र, प्रकाश सिंह, संजीव चौरसिया आदि मौजूद रहे।