फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arrangements fail near Taj, locals upset by barrier

Agra News: ताज के पास फेल हुए इंतजाम, बैरियर से स्थानीय लोग परेशान

Fri, 26 Dec 2025 02:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Arrangements fail near Taj, locals upset by barrier
फोटो। क्रिसमस के अवसर पर ताजमहल पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़। संवाद
आगरा। क्रिसमस पर ताजमहल आने वाले पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस की ओर से किए गए इंतजाम फेल हो गए। भीड़ से पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं स्थानीय लोगों और व्यापारियों की भी समस्याएं बढ़ गईं। पुलिस ने बैरियर लगाकर 500 मीटर की परिधि में आवागमन के लिए जारी पास वाले वाहनों को भी प्रवेश नहीं दिया। वहीं दुकानदारों का सामान लेकर आए वाहनों को पुरानी मंडी से प्रवेश नहीं दिया गया। पुरानी मंडी और फतेहाबाद रोड पर दिनभर लोग जाम से परेशान रहे।
विज्ञापन

क्रिससम के साथ ही नववर्ष को देखते हुए ताजमहल का दीदार करने आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। इसके लिए पुलिस ने व्यवस्थाएं की हैं। पर्यटकों के वाहनों को पार्किंग में खड़ा कराया जा रहा है। आम लोगों के वाहनों को रोका जा रहा है। पुरानी मंडी से तीन और चार पहिया वाहनों को रोका जा रहा है। इसके अलावा पश्चिमी गेट और पूर्वी गेट की तरफ ई-रिक्शा भी नहीं जाने दिए जा रहे हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन

फतेहाबाद रोड से आने वाले वाहनों को शिल्पग्राम पार्किंग तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है। पुरानी मंडी और फूल सय्यद चाैराहे पर भी लोग जाम से जूझते रहे। चाैराहों पर पुलिस तैनात थी मगर, लोगों को 1 मिनट की दूरी तय करने में 1 घंटे से अधिक का समय लग रहा था। एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि वाहनों को पार्किंग में खड़ा कराने के लिए कहा गया है। किसी तरह के वाहन को रोका नहीं गया है। व्यवस्था की जा रही है। लोगों को समस्या न हो, इसके लिए अलग-अलग पॉइंट पर पार्किंग बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पासधारकों को भी नहीं दिया प्रवेश
ताजगंज क्षेत्र में 50 हजार से अधिक लोग रहते हैं। इनमें से 2500 से अधिक के वाहनों का पास है। इसकी मदद से ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में प्रवेश दिया जाता है मगर बृहस्पतिवार को पुलिस ने पासधारकों के चार पहिया वाहनों को भी प्रवेश नहीं दिया। इसके साथ ही व्यापारियों का माल लेकर आए वाहनों को भी लाैटा दिया गया। पुरानी मंडी से यमुना किनारा की तरफ जाने वाले रास्ते पर पूरे दिन वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।



दोपहर ढाई बजे मुझे ई-रिक्शा से श्मशान घाट पर जाना था मगर आरके स्टूडियो बैरियर पर पुलिस ने रोक दिया। यहां से आम दिनों में जाने दिया जाता है। पुलिस के रोकने की वजह से पुरानी मंडी होते हुए गए। इससे घाट पर पहुंचने पर में 1 घंटे का समय लग गया। - मनोज जादाैन, ई-रिक्शा चालक



ताजगंज के व्यापारियों को समस्या का सामना करना पड़ा है। व्यापारियों का माल नहीं आ सका। इस कारण माल भी नहीं बेच सके। पुलिस की व्यवस्था ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रिश्तेदारों के वाहनों को भी नहीं आने दिया गया। - रनवीर सिंह राठाैर, पूर्व अध्यक्ष, ताजगंज व्यापार मंडल



व्यापारियों के वाहनों को नहीं रोका जाना चाहिए। किसी भी विशेष आयोजन और वीवीआईपी के आगमन पर रास्तों पर बैरियर लगाए दिए जाते हैं। पुलिस स्थानीय लोगों को भी नहीं जाने देती है। इससे समस्या का सामना करना पड़ता है। पुलिस अधिकारियों को व्यापारियों और आम लोगों को परेशानी न हो, इसका ख्याल रखना चाहिए। - राजेश राठाैर, अध्यक्ष, ताजगंज व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed