{"_id":"5fd8fe098ebc3ecd6d668944","slug":"arp-inspaction-mainpuri-news-agr472127576","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरपी की कार्रवाई से नाराज शिक्षक नेता बीएसए से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरपी की कार्रवाई से नाराज शिक्षक नेता बीएसए से मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को जिला अध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह से मुलाकात की। विद्यालय में एआरपी के निरीक्षण को नियम विरुद्ध बताते हुए कार्रवाई को निरस्त करने की मांग की। बीएसए ने संगठन की मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए पुनर्विचार का आश्वासन दिया है।
जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने बीएसए से कहा कि शासनादेश के मुताबिक एआरपी को विद्यालय निरीक्षण का अधिकार नहीं है। शासन की ओर से इन्हें शिक्षकों के सहयोग के लिए लगाया गया है। कुछ एक एआरपी नियम विरुद्ध तरीके से विद्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं। जिन्हें संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। जिला मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यालय से एआरपी के कार्य एवं दायित्व का एक स्पष्ट पत्र जारी किया जाए।
उन्हें निर्देशित किया जाए कि शासनादेश से इतर मन मुताबिक कार्य न करें अन्यथा की स्थिति में संगठन ऐसे तथाकथित एआरपी के क्रियाकलापों की पत्रावली महानिदेशक को प्रेषित करेंगे। प्रतिनिधमंडल में कौशल गुप्ता, वैभव यादव, अवनीश कुमार, अभय चौधरी, सुदीप पांडेय, प्रियंका दुबे, श्यामवीर यादव, उपेंद्र कुमार, राजीव वर्मा, शिवकुमार, जगरूप, विकेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।