{"_id":"673a2fc9a68712569f062c34","slug":"arogya-mela-patients-upset-due-to-lack-of-doctors-at-seven-health-centers-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-123855-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेला : सात स्वास्थ्य केंद्रों पर डाक्टर न होने से परेशान हुए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेला : सात स्वास्थ्य केंद्रों पर डाक्टर न होने से परेशान हुए मरीज
Sun, 17 Nov 2024 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। बदलते मौसम में चर्म रोग तेजी से पांव पसार रहा। रविवार को 31 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में सबसे अधिक 254 मरीज चर्म रोग से पीड़ित रहे। इसके अलावा बुखार सहित अन्य बीमारियों से परेशान मरीज भी उपचार कराने के लिए पहुंचे थे। वहीं सात स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक की कमी से मरीजों को काफी दिक्कत हुई।
रविवार को नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पवसरा पर आयोजित आरोग्य मेले में 141 मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे। चिकित्सा अधिकारी डॉ. शोएब खान ने इन मरीजों का परीक्षण किया। फार्मासिस्ट मोहम्मद तसलीम, आयुष फार्मासिस्ट ब्रजबली आदि उपस्थित रहे।
बिड़ला नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. योगेश वर्मा ने 114 मरीजों का परीक्षण किया। फार्मासिस्ट नवीन, आयुष फार्मासिस्ट मानसिंह, एलटी देव प्रकाश, एएनएम अनुष्का, वार्ड ब्वॉय सूर्य प्रताप, सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। जिले के शेष 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर 22 चिकित्सक व 109 पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
मेले में कुल 1166 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें 494 पुरुष, 418 महिलाएं व 254 बच्चे शामिल थे। इसमें बुखार के 53 मरीज शामिल रहे। इनमें से छह की मलेरिया व पांच की डेंगू की जांच की गई। कोई मरीज संक्रमित नहीं निकला। लिवर की समस्या लेकर 13 मरीज पहुंचे।
91 मरीजों ने सांस की समस्या बताई। पेट की समस्या के 86 मरीज पहुंचे। चर्म रोग के 254 मरीज आए। 16 मरीजों की हेपेटाइटिस बी, 27 मरीजों की शुगर, 16 मरीजों की ब्लड प्रेशर की जांच की गई। दो मरीजों में टीबी के लक्षण मिले। 23 महिलाओं ने प्रसव पूर्व जांच कराई।