फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   arogya mela

आरोग्य मेला: 2112 मरीजों का किया गया इलाज

Sun, 10 Jan 2021 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
arogya mela
कासगंज। जिले के लोगों को निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक बार फिर से आरोग्य मेला का आयोजन शुरू हो गया है। रविवार को जिले में 31 स्थानों पर एआरोग्य मेला लगाया गया। इन मेलों में 2112 मरीजों का इलाज कर दवाएं उपलब्ध कराई गईं। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने गंगागढ़ में मेला का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा लोगों को निशुल्क इलाज उपलब्ध कराना है। इसके चलते प्रत्येक रविवार को आरोग्य मेले आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मेले में स्वास्थ्य विभाग एवं बाल पुष्टाहार विभाग की ओर से लगाये गये स्टॉलों का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभारी चिकित्साधिकारी, एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ग्रामीण क्षेत्रों में आरोग्य मेलों के बारे में सभी लोगों को जानकारी दें। इससे अधिक से अधिक जनता प्रत्येक रविवार को लगने वाले इन आरोग्य मेलों में आकर अपनी बीमारियों का नि:शुल्क इलाज कराकर लाभान्वित हो।
विज्ञापन

सीएमओ अनिल कुमार ने बताया कि जिला में 29 ग्रामीण एवं 02 नगरीय क्षेत्र के 31 प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन कराया गया। इनमें ग्रामीण जनता का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवायें, उपचार एवं परामर्श दिया गया। मेलों में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुये मास्क, सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंस, पल्स आक्सीमीटर व इंफ्रारेड थर्मामीटर की व्यवस्था के साथ ही कोविड हेल्पडेस्क भी लगाई गई। मेले में 1048 महिलाओं, 797, पुरुष, 267 बच्चों का इलाज कर दवाएं उपलब्ध कराई गई। मेले में पहुंची महिलाओं में 131 गर्भवती महिलाओं की भी जांच की गई।इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डा. अविनाश सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed