फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arogya Mela: 1700 patients came for treatment, 110 had fever

आरोग्य मेला : 1700 मरीज पहुंचे इलाज को, 110 में निकला बुखार

Sun, 24 Sep 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Arogya Mela: 1700 patients came for treatment, 110 had fever
कासगंज। जिले में 31 ग्रामीण एवं शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। 1700 मरीज इलाज को पहुंचे। बुखार के 110 मरीज रहे। इसके अलावा, सर्दी, खांसी के मरीजों की भीड़ रही। भाजपा नेता जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बौबी कश्यप ने मेला का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मेला में सुबह से ही मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। 664 पुरुष, 680 महिलाएं एवं 357 बच्चों का उपचार हुआ। बुखार के 110 मरीज आए। इन मरीजों में 44 में मलेरिया के लक्षण मिले। इनकी जांच की गई, लेकिन किसी में मलेरिया की पुष्टि नहीं हो सकी। इसके अलावा काफी संख्या में मरीज ऐसे भी आए जिनके सर्दी, खांसी, जुकाम, सिर दर्द आदि की शिकायत थी। हायपरटेंशन के 18, शुगर के 33, मरीज आए। रक्त अल्पता के 7 मरीज पहुंचे। इसके अलावा सिफलिस, गैस सहित अन्य बीमारियों के मरीज आए। 30 महिलाओं ने प्रसव पूर्व जांच कराई। 12 मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed