फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Armyman shot himself in agra

आगरा: संदिग्ध हालात में गोली लगने से लांस नायक की मौत, वॉच टावर पर थे तैनात

Mon, 04 Mar 2019 07:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Mar 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
Armyman shot himself in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के थाना सदर क्षेत्र में केंद्रीय आयुध भंडार (सीओडी) के वॉच टावर पर तैनात लांस नायक हरमिंदर सिंह (46) की सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।  
विज्ञापन


हरमिंदर सिंह पुत्र करनल सिंह निवासी बरनाला, पंजाब के रहने वाले थे। वह सेना से रिटायर्ड होने के बाद डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) में लांस नायक के पद पर कार्यरत थे। एक साल पहले ही आगरा आए थे। पुलिस के मुताबिक, वह सोमवार तकरीबन पांच बजे ड्यूटी पर आए। 
विज्ञापन


छह बजे चेक पोस्ट के वॉच टावर पर चले गए। एक साथी नीचे खड़ा हुआ था। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई। इस पर अन्य सुरक्षा कर्मी आ गए। उन्होंने टावर पर देखा तो हरमिंदर सिंह के गोली लगी थी। गोली उनकी ठोढ़ी में लगने के बाद सिर से पार निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद की राइफल से चली गोली

उन्हें सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर थाना सदर ने बताया कि हरमिंदर के पास इंसास राइफल थी। गोली उससे चली है। यह आत्महत्या है या फिर हादसा? इसकी जांच की जा रही है।

सीओडी कर्मियों का कहना है कि राइफल से अचानक गोली चलने की आशंका है। हरमिंदर ने कुछ देर पहले ही अपने दूसरे साथी से कहा था कि वह नहाने जाएगा। घटना की जानकारी पर लांस नायक के परिजन आगरा आ गए। पुुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed