{"_id":"5a79cf804f1c1b87268b8811","slug":"army-soldier-committed-suicide-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में पोस्टिंग नहीं मिली तो सैनिक ने गोली मारकर कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र में पोस्टिंग नहीं मिली तो सैनिक ने गोली मारकर कर ली आत्महत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 06 Feb 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में सैन्य क्षेत्र में प्रथक परिवार आवास कालोनी में पत्नी और डेढ़ साल के बेटे के साथ रह रहे एक सैनिक ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सैनिक महाराष्ट्र का रहने वाला था।
महाराष्ट्र के थाना जलगांव के गांव इंडौल निवासी 34 वर्षीय सैनिक गणेश पाटिल सेना की वन कोर की सिगनल रेजीमेंट में सिग्नल मैन था। वह 15 साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। सवा दो साल से वह मथुरा में तैनात रहा।
उसे टैंक चौराहा के निकट डिफेंस सिनेमा के पीछे बने प्रथक परिवार आवास में क्वार्टर नंबर 158 रहने को मिला था। क्वार्टर में वह पत्नी और डेढ़ साल के बेटे के साथ रहता था।

सोमवार की रात 11 बजे सैनिक ने इसी क्वार्टर में निजी पिस्टल से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। जिससे थोड़ी ही देर में उनकी मौत हो गई। पत्नी की सूचना पर मिलिट्री पुलिस और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
चर्चा है कि गणेश महाराष्ट्र के पास महू के लिए पोस्टिंग मांग रहा था। सैन्य अफसर उसे वहां पोस्टिंग नहीं दे रहे थे। इसके चलते वह तनाव में रहता थे। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गणेश के साथी सैनिकों ने बताया कि गणेश के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार संतोष त्यागी ने बताया कि कनपटी से सटाकर गोली मारी गई है। मामला आत्महत्या का है।